AUS vs ENG: टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में बड़ा मुकाबला, कौन किस पर पड़ेगा भारी 

Aus vs ENG Match T20 World Cup 2024
X
Aus vs ENG Match T20 World Cup 2024
AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इंग्लैंड जीत के साथ अपनी शुरुआत करनी चाहेगी।

AUS vs ENG: टी20 विश्वकप 2024 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में ओमान को 39 रन से हराया था। वहीं, इंग्लैंड का पहला मैच स्कॉटलैंड से ड्रॉ हो गया था। ब्रिजटाउन में होने वाले इस मैच में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में हेड टू हेड
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 23 बार टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड ने 11 बार तो ऑस्ट्रेलिया ने 10 बार जीत दर्ज की है। इसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी है।

ऑस्ट्रेलिया की मजबूत कड़ी
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और ग्लैन मैक्सवेल अच्छी पारी खेल सकते हैं। ये बल्लेबाज फॉर्म में चल रहे हैं। गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क, जोश हैजलवुड और एडम जांपा अपनी बॉलिंग से कहर ढा सकते हैं।

इंग्लैंड की मजबूत कड़ी
इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जोश बटलर, विल जैक्स, फिल सॉल्ट बेहतरीन फॉर्म में है। गेंदबाजी का मोर्चा मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर और मोइन अली संभालेंगे।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लैन मैक्सवेल, मार्कस स्टायनिस, जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), टीम डेविड, पैट कमिंस, मिचले स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हैजलवुड।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिल सॉल्ट, जोश बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), विल जैक्स, जोनी बैयरिस्टो, हैरी ब्रुक, लियम लिविग्ंस्टन, मोइन अली, क्रिश जोर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशिद, मार्क वुड।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story