IPL 2025 में लखनऊ के लिए खेलेंगे रोहित शर्मा, सवाल पर जस्टिन लैंगर ने भरी हामी; जानें क्या बोले LSG कोच 

Justin Langer Statement on Rohit Sharma
X
Justin Langer Statement on Rohit Sharma
लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर मेगा ऑक्शन में IPL 2025 के लिए रोहित शर्मा को साइन करने की संभावना को लेकर काफी उत्साहित लग रहे हैं।

Rohit Sharma Next In IPL: रोहित शर्मा फिलहाल मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी है, लेकिन इस साल के सीजन में उन्हें मुंबई की कप्तानी से हटाए जाने के बाद से उनके आईपीएल के भविष्य को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है। वहीं, अंबाती रायडू ने रोहित के चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने की बात कही है। जबकि एक्स पर यूजर्स, उनके दिल्ली कैपिटल्स में जाने की बात कह रहे हैं। इन सबके बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर भी रोहित शर्मा को लेकर उत्साहित है। उन्होंने रोहित को लखनऊ में शामिल करने की बात कही है।

जस्टिन लैंगर से इंटरव्यू के दौरान एक पत्रकार ने पूछा कि आप आईपीएल के अगले सीजन के लिए किस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ेंगे। लैंगर ने कहा कि हमारी टीम में अधिकतर खिलाड़ी शामिल कर लिए गए है। जैसे ही इंटरव्यू लेने वाले व्यक्ति ने रोहित शर्मा का नाम लिया तो लैंगर का जवाब था- रोहित शर्मा हाहाहा... हम उसे मुंबई लेने जा रहे, आप हमारे मीडिएटर बने। आईपीएल मेगा नीलामी साल के अंत में दिसंबर में आयोजित की जाएगी। इसी महीने 16 अप्रैल को सभी 10 फ्रेंचाइजी के मालिकों की एक बैठक रखी गई है। खिलाड़ियों को बनाए रखना चर्चा का विषय है। बोर्ड संख्या को बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

2022 में आखिरी मेगा-नीलामी से पहले, फ्रेंचाइजी को एक राइट-टू-मैच कार्ड के साथ अधिकतम 4 खिलाड़ियों को बनाए रखने की अनुमति दी गई थी। हालांकि, RTM फैक्टर खत्म होने के साथ, फ्रेंचाइजी स्टेब्लिटी तलाश रहे हैं, जिससे उन्हें चार से अधिक खिलाड़ियों को बनाए रखने की छूट मिल सकती है। मुंबई इंडियंस के लिए 3 नाम तो तय है उनमें कप्तान हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव है। चौथा नाम आगे तय किया जा सकता है। पांच बार के आईपीएल विजेता कप्तान, रोहित 2013 से टीम का फेस रहे हैं। उसे साल उन्होंने टीम को पहली बार खिताब दिलाया था। इस बीच सवाल यह कि क्या मुंबई 37 साल की उम्र में पूर्व कप्तान रोहित को अपने साथ रखेगी, यह देखना होगा। जहां तक रोहित और हार्दिक के बीच मनमुटाव की अफवाहों पर दोनों ने खुद ही विराम लगा दिया। जब उनके एक-दूसरे को गले लगाने के वीडियो आते रहे।

रोहित शर्मा के लिए आगे क्या?
रोहित, जो कभी एमआई के लिए एक बड़ा स्कोरर थे, पिछले कुछ सीज़न से फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वास्तव में, आईपीएल 2022 सांख्यिकीय रूप से उनका सबसे खराब सीजन था क्योंकि वह केवल 268 रन ही बना सके थे। पिछले साल यह संख्या सुधरकर 332 हो गई, लेकिन यह पुराने रोहित से काफी दूर थी। रोहित और एमआई ने प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने के लिए काफी कुछ किया, लेकिन एलिमिनेटर हारकर बाहर हो गए। एमआई के 2020 से आईपीएल नहीं जीतने के कारण, प्रबंधन को लगा कि गार्ड में बदलाव की जरूरत है, और इस प्रकार, गुजरात टाइटन्स को लगातार दो खिताब दिलाने वाले हार्दिक को अपना कप्तान बना दिया। इस बीच रोहित की पत्नी रितिका सचदेवा के एक इंस्टाग्राम पोस्ट से हलचल पैदा हो गई, जिसमें उन्होंने एमआई के कोच मार्क बाउचर के बयान का खंडन किया-जिसमें बाउचर ने कहा था कि रोहित को उनकी बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए कप्तानी से हटाया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story