Logo
election banner
MS Dhoni Bole Jo Koyal Song: महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो गाना गुनगुनाते नजर आ रहे हैं।

MS Dhoni Bole jo Koyal Song: महेंद्र सिंह धोनी चाहें क्रिकेट मैदान पर हो या ना हों, वो अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। आईपीएल 2024 के पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद एक बार फिर धोनी चर्चा में हैं। इस बार अपनी सिंगिंग स्किल के लिए। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक ई-बाइक के नए विज्ञापन में, एमएस धोनी को फाल्गुनी पाठक के चार्टबस्टर 'बोले जो कोयल' गाते हुए देखा जा सकता है। 

विज्ञापन का जो वीडियो सामने आया है, उसमें धोनी ई-बाइक पर अपनी सवारी का मजा ले रहे हैं और बड़ी सहजता से 'बोले जो कोयल' के अपने वर्जन को पेश कर रहे। इस वीडियो में धोनी जब ई-बाइक की सवारी करते दिख रहे हैं तो तो दो कोयल भी उनके साथ नजर नहीं आ रही हैं और ऐसा लग रहा है कि जैसे कोयल भी धोनी की गाने की पसंद और बाइक से खुश हैं। 

धोनी के एड ने मचाई धूम
एमएस धोनी को पुराने गाने काफी पसंद हैं और उन्हें टीम इंडिया का कप्तान रहते कई बार गाने गुनगुनाते हुए देखा गया है। धोनी को अक्सर 1976 में आई फिल्म 'कभी-कभी' का गाना 'मैं पल दो पल का शायर हूं' को गुनगुनाते हुए देखा गया है। दरअसल, धोनी को ये गाना इतना पसंद है कि उन्होंने जब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था, तब इंस्टाग्राम पर अपने करियर से जुड़ी चुनिंदा तस्वीरों का कोलाज बनाया था और उसके बैकग्राउंड में यही गाना बज रहा था। 

धोनी के प्रशंसकों के एक वर्ग ने यह भी दावा किया कि विज्ञापन के लेखकों ने चालाकी से 'बोले जो कोयल' गाने का इस्तेमाल किया। क्योंकि अतीत में इस गाने को लेकर धोनी को कई बार ट्रोल किया गया है। धोनी आईपीएल के इस सीजन में नंबर-8 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ नाबाद 37 रन ठोके थे। हालांकि, चेन्नई वो मुकाबला हार गई थी। धोनी ने मैच में 3 छक्के और 4 चौके मारे थे। 

5379487