Logo
Mumbai Indians vs Delhi Capitals Highlights : मुंबई इंडियंस के 235 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 205 रन ही बना सका। मुंबई ने 29 रनों से जीत दर्ज की।

MI vs DC Highlights: आईपीएल 2024 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हरा दिया। मुंबई की सीजन में यह पहली जीत है। मुंबई के शेफर्ड ने आखिरी ओवर में 32 बनाए थे, यही दिल्ली की हार की मुख्य वजह बना।  

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। आखिरी ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने ऐसा कोहराम मचाया कि उन्होंने 6 गेंदों में 32 रन कूट डाले। ये ओवर एनरिक नॉर्खिया ने फेंका। मुंबई इंडियंस ने आखिरी 5 ओवर में 96 रन कूट डाले। 

ये आईपीएल 2024 का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। नॉर्खिया के 20वें ओवर में शेफर्ड ने 4 छक्के और 2 चौके उड़ाए। शेफर्ड ने 10 गेंद में नाबाद 39 रन ठोके। उनके अलावा टिम डेविड ने भी खुलकर हाथ दिखाए और 21 गेंद में 45 रन कूट डाले। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने भी 49 रन की पारी खेली थी। यह वानखेड़े में मुंबई का सबसे बड़ा स्कोर भी है। नॉर्खिया ने चार ओवर में 2 विकेट लिए और 65 रन लुटाए। 

235 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को 22 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा है। डेविड वॉर्नर 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रोमारियो शेफर्ड ने हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया। फिलहाल पृथ्वी शॉ और अभिषेक पोरेल क्रीज पर हैं। दिल्ली ने पावरप्ले के पहले 6 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 46 रन बनाए। पृथ्वी शॉ 27 और पोरेल 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

इस मैच के लिए दिल्ली की टीम में दो बदलाव हुए। मिचेल मार्श चोटिल हैं। तेज गेंदबाज झाय रिचर्ड्सन उनके स्थान पर खेल रहे। ललित यादव की भी रसिक सलाम के स्थान पर टीम में एंट्री हुई। मुंबई इंडियंस की टीम में भी तीन बदलाव हुए हैं। सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई है। वो नमन धीर की जगह प्लेइंग-11 में आए हैं। रोमारियो शेफर्ड को क्वेना मफाका की जगह टीम में मौका मिला है और डेवाल्ड ब्रेविस के स्थान पर मोहम्मद नबी टीम में आए हैं। 

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग-11) - रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएट्जी, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट सब- आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, नमन धीर, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी। 

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग-11) - डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ,अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्ड्सन, एनरिक नॉर्खिया, ईशांत शर्मा और खलील अहमद। इम्पैक्ट सब- कुमार कुशाग्र, यश धुल, जैक फ्रेजर, सुमित कुमार, प्रवीण दुबे। 

5379487