Logo
election banner
MI vs CSK Probable Playing 11: आईपीएल 2024 में रविवार को मुंबई इंडियंस और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की वानखेड़े स्टेडियम में टक्कर होगी। जानिए इस मैच में कैसी होगी संभावित प्लेइंग-11।

MI vs CSK Probable Playing 11: आईपीएल 2024 को रविवार को डबल हेडर है यानी दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। वहीं, दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई और चेन्नई दोनों आईपीएल की सबसे सफल टीमें हैं। दोनों ने पांच-पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है।

चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार मुंबई में धोनी की कप्तानी के बिना उतरेगी। इस सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कप्तानी कर रहे। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि धोनी कैसे मुंबई के खिलाफ जीत की रणनीति बनाने में ऋतुराज की मदद करते हैं। 

वैसे, पिछले पांच मैच के अगर रिकॉर्ड की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स का मुंबई पर पलड़ा भारी है। क्योंकि CSK ने पिछले 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं। मुंबई इंडियंस खराब शुरुआत के बाद धीरे-धीरे पटरी पर लौटती दिख रही।

टीम ने पिछले दोनों मुकाबलों में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स को हराया है। आरसीबी के खिलाफ मुंबई ने बड़ी आसानी से 200 रन के करीब का लक्ष्य हासिल कर लिया था। टीम के सभी बल्लेबाज रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव अब रंग में नजर आ रहे हैं। ऐसे में ऋतुराज के लिए इनको रोकने की रणनीति बनाना आसान नहीं होगा। 

वानखेड़े में होगा सीएसके के गेंदबाजों का इम्तिहान
ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां का विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा है। पिछले मैच में ही मुंबई ने यहां आरसीबी के खिलाफ 200 रन के करीब का लक्ष्य आसानी से हासिल किया था। इस लिहाज से मुंबई-चेन्नई मैच के भी हाई स्कोरिंग रहने की उम्मीद है। चेन्नई के चेपॉक के धीमे विकेट पर तो सीएसके के गेंदबाजों खासतौर पर मथिशा पथिराना ने अच्छी गेंदबाजी की। मुंबई में क्या होगा, ये देखना बाकी है। 

चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11 में मुंबई के खिलाफ मैच के लिए बदलाव संभव है। दीपक चाहर के साथ मथिशा पथिराना की वापसी हो सकती है। वहीं, मुस्तफिजुर रहमान भी खेल सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो शार्दुल ठाकुर और महीश तीक्ष्णा को बाहर बैठना पड़ सकता है। 

मुंबई इंडियंस विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करेगा
मुंबई इंडियंस शायद ही विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ करेगा। टीम की बल्लेबाजी सेट नजर आ रही है। जसप्रीत बुमराह ने पिछले मैच में 5 विकेट लिए थे। वहीं, गेराल्ड कोएट्जी भी विकेट निकाल रहे। उनके साथ आकाश मधवाल पेस तिकड़ी में रहेंगे। 

यह भी पढ़ें: KKR vs LSG Preview: कोलकाता की घर में लखनऊ से टक्कर, क्या केकेआर के टेबल टॉपर बनने में एलएसजी बनेगी रोड़ा?

संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएट्जी, आकाश मधवाल।

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, मथिशा पथिराना।

jindal steel
5379487