ZIM vs SL T20I: जिसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लगाई तस्वीर, उसके खिलाफ की चौके-छक्कों की बरसात, जिम्बाब्वे को दिलाई पहली जीत

Luke Jongwe
X
ल्यूक जोंग्वे ने आखिरी ओवर मे ताबड़तोड़ बैटिंग कर जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में श्रीलंका के खिलाफ जीत दिलाई।
PAK vs SL T20I Highlights: जिम्बाब्वे ने कोलंबो में खेले गए दूसरे टी20 में मेजबान श्रीलंका को 1 गेंद रहते 4 विकेट से हराया। ये टी20 में जिम्बाब्वे की श्रीलंका पर पहली जीत है।

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे ने श्रीलंका के खिलाफ बड़ा कमाल किया है। कोलंबो में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में मेहमान टीम ने श्रीलंका को 1 गेंद रहते 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही जिम्बाब्वे ने तीन टी20 की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। जिम्बाब्वे की ये टी20 में श्रीलंका पर पहली जीत है।

174 रन के टारगेट का पीछा कर रही जिम्बाब्वे टीम को आखिरी ओवर में 20 रन की दरकार थी। ये ओवर श्रीलंका की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज फेंकने आए। वो मैच में पहले ही नाबाद 66 रन ठोक चुके थे। ऐसे में श्रीलंका को ये उम्मीद थी कि मैथ्यूज गेंद से भी कमाल दिखाएंगे और श्रीलंका का टी20 में जिम्बाब्वे का खिलाफ जीत का रिकॉर्ड बरकरार रहेगा। लेकिन, क्रीज पर मौजूद ल्यूक जोंग्वे और क्लाइव मडांडे कुछ अलग ही इरादा था।

मैथ्यूज आखिरी ओवर में 20 रन नहीं बचा पाए
मैथ्यूज ने आखिरी ओवर की पहली गेंद ही नो-बॉल फेंकी और इस पर जोंग्वे ने छक्का जड़ दिया। इस तरह इस गेंद पर कुल 7 रन मिले और बोनस के रूप में फ्री हिट। अगली गेंद पर जोंग्वे ने चौका मार दिया। यानी 20 रन का पीछा कर रही जिम्बाब्वे ने एक गेंद पर ही कुल 11 रन बटोर लिए। अब पांच गेंद में जिम्बाब्वे को जीतने के लिए 9 रन चाहिए थे। मैथ्यूज की दूसरी गेंद पर जोंग्वे ने फिर छक्का मार दिया।

मडांडे ने छक्का मारकर जिम्बाब्वे को जिताया
इसके बाद जिम्बाब्वे की जीत नजर आने लगी। अब 4 गेंद में उसे तीन रन चाहिए थे। अगली दो गेंद पर मैथ्यूज ने महज 1 रन दिया। अब दो गेंद में जीत के लिए दो रन की दरकार थी। पांचवीं गेंद पर स्ट्राइक पर मडांडे थे। मैथ्यूज ने लेंथ गेंद फेंकी। मडांडे बैकफुट पर गए और डीप मिडविकेट की तरफ हवाई शॉट खेला। गेंद सीधा बाउंड्री के पार जाकर गिरी और इस तरह जिम्बाब्वे ने एक गेंद रहते ही मैच जीत लिया। ये टी20 में जिम्बाब्वे की श्रीलंका पर पहली जीत रही।

जोंग्वे ने 12 गेंद में नाबाद 25 और और क्लाइव मडांडे ने 5 गेंद में 15 रन बनाए। जिम्बाब्वे की जीत की नींव क्रेग इर्विन ने रखी थी। उन्होंने 174 रन का पीछा करते हुए 54 गेंद में 70 रन की पारी खेली थी। श्रीलंका की तरफ से महीश तीक्ष्णा और दुश्मंता चमीरा ने 2-2 विकेट लिए। इससे पहले, श्रीलंका ने 20 ओवर में चरिथ असलंका (69), मैथ्यूज (66) की पारी की मदद से 6 विकेट पर 173 रन बनाए थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story