Logo
election banner
MS Dhoni Retirement: एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 2020 में संन्यास लिया था। लेकिन, उन्होंने 2014 में ही अचानक टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी ने ऐसा क्यों किया था, इससे जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा।

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास 2020 में लिया था। लेकिन, उन्होंने इससे काफी पहले ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने क्यों इतनी जल्दी टेस्ट से संन्यास लिया, पत्नी साक्षी का एक थ्रो बैक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें उन्होंने इसकी वजह का खुलासा किया है।

बीते 8 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मुकाबले के दौरान, एक फैन ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से धोनी के रिटायरमेंट की याद दिलाते हुए साक्षी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर आप बच्चा चाहते हैं तो आपको कम से कम एक फॉर्मेट से हट जाना चाहिए। क्योंकि आपके पास अपने बच्चे के साथ आनंद लेने का वक्त नहीं होगा। 

उसी वीडियो में साक्षी धोनी के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात करती हैं और ये भी विश्व विजेता कप्तान से शादी करने के त्याग और खुशियां क्या होती हैं। उन्होंने कहा, "लोग मुझसे कहते हैं कि मुझे उनकी पत्नी होने के नाते बहुत त्याग करना पड़ा है। मैं कहती हूं कि ऐसा कुछ नहीं है, ये सब प्यार है। जब आप प्यार में होते हैं, तो आप इसे त्याग नहीं कह सकते। साक्षी की इस बात से साफ है कि वो और धोनी एकदूसरे की काफी इज्जत करते हैं और धोनी भी कई बार इसका जिक्र कर चुके हैं। 

साक्षी के वीडियो से धोनी के संन्यास का खुलासा

साक्षी धोनी के लिए निरंतर समर्थन का स्रोत रही हैं। वह बीते 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई के आईपीएल 2024 मैच के दौरान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दिखी थीं। साक्षी के साथ उनकी बेटी जीवा भी मौजूद थीं। सीएसके ने साक्षी और जीवा की एक तस्वीर अपलोड की, जिसमें साक्षी को यलो जर्सी में देखा गया था। हालांकि, उस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की थी। उसने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया था। एमएस धोनी उस मैच में ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाए थे और दो गेंदों में केवल एक रन बना पाए थे।

5379487