Logo
India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज से पहले 3 टी20 खेले जाएंगे। इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के त्रिदेव यानी 3 खिलाड़ी भारत के लिए खतरा बन सकते हैं।

नई दिल्ली. टीम इंडिया वनडे, टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है। इस टूर की शुरुआत 3 टी20 की सीरीज से होगी। इसका पहला मैच डरबन में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। 

भारतीय क्रिकेट टीम की तरह ही टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने भी युवाओं पर भी भरोसा जताया है। मेजबान साउथ अफ्रीका की टीम में ऐसे 3 खिलाड़ी हैं, जो टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। आइए ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में आपको बताते हैं। 

हेरनिक क्लासेन हैं ताबड़तोड़ बैटर
दक्षिण अफ्रीका का ये बैटर अपनी बल्लेबाजी के दम पर मैच का पासा पलटने में माहिर है। इसलिए टीम इंडिया के लिहाज से क्लासेन को आउट करना अहम होगा। 32 साल के क्लासेन ने अब तक 41 टी20 में 710 रन बनाए हैं। क्लासेन ने टी20 में 4 अर्धशतक लगाए हैं और और उनका औसत 24 का है। क्लासेन ने भारत के खिलाफ 7 टी20 में 210 रन ठोके हैं। 

गेराल्ड कोएट्जी के पास है रफ्तार
दाएं हाथ के इस पेसर ने विश्व कप 2023 में शानदार गेंदबाजी की थी। कोएट्जी ने 8 मैच में 19 की औसत से कुल 20 विकेट झटके थे। और वह दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में कोएट्जी दक्षिण अफ्रीका के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।

साउथ अफ्रीका में उछाल भरे विकेट पर कोएट्जी भारतीय बैटर्स की परेशानी बढ़ा सकते हैं। उनके पास रफ्तार है, जो बल्लेबाजों को चौंका सकती है। कोएट्जी ने सिर्फ 3 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 विकेट हासिल किए हैं। वो गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।  

मार्करम भी हैं खतरनाक
एडेन मार्करम अच्छे बल्लेबाज हैं। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी की धुरी वो ही होंगे। टी20 में उनका रिकॉर्ड अच्छा है। वो तेजी से रन बनाने के साथ ही पारी संभालने का काम भी बखूबी करते हैं। मार्करम ने विश्व कप में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी।

उन्होंने 37 टी20 में 1 हजार से अधिक रन बनाए हैं। इसमें 9 अर्धशतक शामिल हैं। मार्करम बल्लेबाजी के साथ-साथ अच्छी ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं। ऐसे में वो अपने ऑलराउंड खेल से टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं।

5379487