Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

10वां बार्सिलोना खिताब जीते नडाल, रचा इतिहास

टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपने करियर का 10वां बार्सिलोना खिताब जीत लिया है।

10वां बार्सिलोना खिताब जीते नडाल, रचा इतिहास
X

टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपने करियर का 10वां बार्सिलोना खिताब जीत लिया है। राफेल नडाल ने बार्सिलोना ओपन जीतने के साथ ही एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। नडाल इस टूर्नामेंट के मुकाबले में डोमिननिक थिएम को मात दी।

इन्होंने मोंटे कार्लो में 10 खिताब जीतने के बाद अब बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट में 10 खिताब जीतने का कीर्तिमान बनाया है। अब सबकी निगाहें फ्रेंच ओपन में उनके प्रदर्शन पर है क्योंकि वहां नडाल का रेकॉर्ड बेहतरीन रहा है।

तीसरी वरीयता प्राप्त 30 वर्षीय नडाल ने फाइनल में चौथी सीड ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को एकतरफा अंदाज में मात्र 51 मिनट में 6-4, 6-1 से हराया। इस जीत के साथ ही 10 वीं बार बार्सिलोना ओपन का खिताब भी इस खिलाड़ी ने अपने नाम कर लिया।

51 वां क्ले कोर्ट खिताब

नडाल टेनिस के ओपन युग के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने किसी एक टूर्नमेंट को 10 बार जीता है। नडाल ने यह कारनामा एक बार नहीं बल्कि दो बार कर दिखाया है। उन्होंने पिछले सप्ताह मोंटे कार्लो मास्टर्स का खिताब 10 वीं बार जीता था। नडाल का यह 71 वां टूर और 51 वां क्ले कोर्ट खिताब है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story