IND vs SL 3rd Test: मैथ्यूज का शतक, श्रीलंका का ठोस शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 पर 536 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 Jun 2018 3:37 PM GMT
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 पर 536 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने तीन विकेट गंवा कर 147 रन बना लिए हैं। दिनेश चांडीमल 52 रन और एंजेलो मैथ्यूज 90 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
श्रीलंका के दूसरे दिन गिरे तीन विकेट
श्रीलंका की पारी शुरु हुई तो शमी ने पहली ही गेंद पर दिमुथ करुणारत्ने (00) को विकेटकीपर साहा के हाथों कैच आउट करवा कर भारत को पहली सफलता दिला दी।
इसके बाद इशांत शर्मा ने धनंजय डी सिल्वा (01) को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिला दी। 42 रन पर खेल रहे दिलरुवान परेरा को जडेजा ने एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिला दी।
प्लेइंग इलेवन
भारत: मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा
श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने, सादिरा समरविक्रमा, रोशन सिल्वा, दिनेश चांडीमल (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, दिलरुवान परेरा, लक्षण रंगीका संदकन, सुरंगा लकमल और लाहिरू गमागे
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story