IPL 2018: रोमांचक मैच में दिल्ली ने मुंबई को 11 रन से हराकर प्लेऑफ से किया बाहर
आईपीएल सीजन 11 का 55वां मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेला गया।

आईपीएल सीजन 11 का 55वां मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराकर उसका प्लेऑफ में जगह बनाने का सपना तोड़ दिया। दिल्ली डेयरडेविल्स ने रिषभ पंत की 44 गेंद में चार चौके और चार छक्के जड़ित 64 रन की पारी की बदौलत चार विकेट पर 174 रन का स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 19.3 ओवर में 163 रन पर सिमट गयी। उसके लिये सलामी बल्लेबाज एविन लुईस ने सर्वाधिक 48 रन जोड़े। दिल्ली डेयरडेविल्स के अनुभवी गेंदबाज अमित मिश्रा और 17 वर्षीय लामिचाने ने क्रमश: 19 रन और 36 रन देकर जबकि हर्षल पटेल ने 2.3 ओवर में 28 रन देकर तीन-तीन विकेट झटके। ट्रेंट बोल्ट को एक विकेट मिला।
मुंबई इंडियंस इस मैच में जीत से राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन को पछाड़कर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन सकती थी क्योंकि उसका नेट रन रेट काफी अच्छा था। लेकिन अब फैसला किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होने वाले अगले मैच से होगा। अगर पंजाब जीत जाती है तो राजस्थान रॉयल्स और उसके 14-14 अंक हो जायेंगे और फैसला नेट रन रेट से होगा।
मुंबई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में मिशेल मैकलेनगन के स्थान पर मुस्ताफिजुर रहमान को टीम में जगह दी है, वहीं दिल्ली ने आवेश खान की जगह लियाम प्लंकेट को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। करो या मरो' के इस मैच में मुंबई जीतते ही प्लेऑफ में पहुंच जाएगी लेकिन हारने पर वो प्लेऑफ से बाहर निकल जाएगी।
दिल्ली डेयरडेविल्स प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी है हालांकि वो मुंबई का खेल बिगाड़ने की कोशिश कर सकती है क्योंकि अब उसके लिये टूर्नामेंट में कुछ नहीं बचा है। सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैचों में 18 और चेन्नई सुपरकिंग्स इतने ही मैचों में 16 अंक और केकेआर 13 मैचों में 16 अंक लेकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है।
लाइव अपडेट
मैच का आखिरी ओवर हर्षल पटेल ने फेंका। दूसरी गेंद पर मैक्सवेल ने कटिंग का कैच पकड़ा। मुंबई को लगा 9वां झटका। तीसरी बॉल पर बुमराह भी आउट। इसी के साथ दिल्ली ने 11 रन से जीत कर मुंबई को प्लेऑफ से बाहर कर दिया।
18 ओवर के बाद मुंबई ने 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं। बेन कटिंग 27 और मयंक मार्केंडेय 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
16वां ओवर संदीप लामिछाने ने फेंका। तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद डॉट। आखिरी बॉल पर मयंक ने दो रन लिया। मुंबई- 126/7 (16)
13वां ओवर बोल्ट ने फेंका। बोल्ट, दूसरी बॉल पर रोहित ने चौका लगाया। ओवर से 17 रन आए। मुंबई- 116/5 (13
11 ओवर के बाद मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। हार्दिक पंड्या 5 और रोहित शर्मा 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। यहां से मुंबई को जीत के लिए 89 रन की जरुरत है।
7वां ओवर अमित मिश्रा ने फेंका। पहली ही गेंद पर ईशान किशन का कैच विजय शंकर ने पकड़ा। दिल्ली को लगा दूसरा झटका। ओवर से 4 रन आए। मुंबई- 61/2
4 ओवर के बाद मुंबई ने 1 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए हैं। इविन लुइस 2 और ईशान किशन 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई की सलामी जोड़ी सूर्यकुमार यादव और इविन लुइस क्रीज पर आ चुके हैं। पहला ओवर संदीप लाछिमाने ने फेंका। चौथी बॉल पर सूर्यकुमार का कैच विजय शंकर ने पकड़ा। दिल्ली को लगा पहला झटका। मुंबई- 13/1
पारी का आखिरी ओवर बेन कटिंग ने फेंका। चौथी बॉल पर शंकर ने छक्का लगाया। ओवर से 15 रन आए। मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 175 रन बनाने हैं।
18 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 151 रन था। विजय शंकर 11 और अभिषेक शर्मा 28 रन बनाकर खेल रहे थे।
16वां ओवर हार्दिक पंड्या ने फेंका। तीसरी बॉल पर चौका लगा। फिर अगली ही गेंद पर पंत ने छक्का भी जड़ दिया। ओवर से 14 रन आए। दिल्ली- 137/3
14वां ओवर बुमराह ने फेंका। ओवर से 4 रन आए। दिल्ली बहुत धीमी गति से रन बना रहा है। दिल्ली- 107/3
12वां ओवर हार्दिक पंड्या ने फेंका। ओवर से 6 रन आए। पंत अपने अर्धशतक के करीब। दिल्ली- 99/3
9वां ओवर मयंक मार्कंडेय ने फेंका। पांचवीं बॉल पर कप्तान अय्यर का कैच क्रुणाल पंड्या ने पकड़ा। दिल्ली को लगा तीसरा झटका। दिल्ली- 75/3
7 ओवर के बाद दिल्ली ने 2 विकेट खोकर 60 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 3 और ऋषभ पंत 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
5वां ओवर जसप्रीत बुमराह ने फेंका। दूसरी गेंद पर मैक्सवेल बोल्ड। दिल्ली को लगा दूसरा झटका लगा। ओवर से 6 रन आए। दिल्ली- 39/2
तीसरा ओवर हार्दिक पंड्या ने फेंका। पहली बॉल डॉट। चौथी बॉल पर मैक्सवेल ने चौका लगाया। आखिरी बॉल पर पृथ्वी शॉ ने चौका जड़ा। दिल्ली- 30/0
दिल्ली की सलामी जोड़ी पृथ्वी शॉ और ग्लेन मैक्सवेल मैदान पर आ चुके हैं। पहला ओवर क्रुणाल पंड्या ने फेंका। ओवर से 9 रन आए। दिल्ली- 9/0
मुंबई इंडियंस
मुंबई ने टूर्नामेंट में शुरुआत में लगातार हार के बाद शानदार वापसी की है, पिछले मुकाबलों में मिली कुछ जीत से टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव (500 रन) और इविन लुईस (334 रन ) को छोड़ दें तो टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन अभी तकइस सीजन अच्छा नहीं रहा है।
कप्तान रोहित की फॉर्म भी टीम के लिये चिंता का विषय है क्योंकि वह अभी तक इस सीजन केवल 273 रन ही बना सके हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह (16 विकेट), हार्दिक पंड्या (18 विकेट और 233 रन) और क्रुणाल (224 रन और 11 विकेट)ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
दिल्ली डेयरडेविल्स
दिल्ली के लिये यह सीजन भी निराशाजनक रहा है, अच्छे खिलाड़ियों के बावजूद भी टीम इस समय सबसे निचले पायदान पर खड़ी है। दिल्ली की ओर से युवा बल्लेबाज रिशव पंत, पृथ्वी शा और कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका है। गेंदबाजी में हालांकि ट्रेंट बोल्ट और अमित मिश्रा ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App