Happy Birthday Dhoni: 37 साल के हुए MS धोनी, वाइफ साक्षी ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट, किया उन दिनों को याद

Happy Birthday Dhoni: 37 साल के हुए MS धोनी, वाइफ साक्षी ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट, किया उन दिनों को याद
X
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को 37 साल के हो गए। उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में पान सिंह के घर में हुआ था। इस अवसर पर धोनी की वाइफ साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए अपने 10 सालों के धोनी के साथ बिताए पल को याद किया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को 37 साल के हो गए। उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में पान सिंह के घर में हुआ था। धोनी के जन्मदिन के इस खास मौके पर उनके साथी खिलाड़ी और फैन्स उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इस अवसर पर धोनी की वाइफ साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए अपने 10 सालों के धोनी के साथ बिताए पल को याद किया है। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि जन्मदिन की बधाई, मेरे पास आपकी व्याख्‍या करने के लिए शब्द नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: 'गर्लफ्रेंड से रात में बात कर लेना पहले बॉल फेंक दें', तस्वीरों में देखिए कप्तानी के दौरान खिलाड़ियों से ऐसे बात करते थे धोनी

पिछले 10 सालों में मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है और आगे भी सीखती रहूंगी। आगे साक्षी ने लिखा कि मेरे जीवन को सरल बनाने के लिए आपका धन्यवाद, ढेर सारा प्यार, मेरी जिंदगी को सुंदर बनाने के लिए भी धन्यवाद।

बता दें कि धोनी और साक्षी ने एक दूसरे को 2008 से डेट करना शुरू किया और 4 जुलाई 2010 को गुपचुप तरीके से शादी की थी, दोनों को एक लाडली सी बेटी जीवा है।

इसे भी पढ़ें: साक्षी नहीं रांची की इस लड़की को धोनी मान चुके थे हमसफर, तस्वीरों में जानें फिर कैसे हुई शादी

साथ ही बता दें कि धोनी दुनिया के एकलौते कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 आईसीसी वर्ल्ड कप, और 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती हैं। धोनो को उनके यादगार प्रदर्शन के लिए पद्म भूषण और पद्मश्री जैसे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भी मिले हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story