VHT 2025-26 schedule: विराट-रोहित विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा मैच कब-कहां खेलेंगे? जान लें शेड्यूल

Vijay Hazare Trophy 2025-26 schedule
X

Vijay Hazare Trophy 2025-26 schedule: विराट-रोहित कहां खेलेंगे दूसरे राउंड का मैच। 

Vijay Hazare Trophy 2025-26 schedule: विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे। विराट-रोहित कहां खेलेंगे। जानें।

Vijay Hazare Trophy 2025-26 schedule: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे राउंड के मैच शुक्रवार को भारत के पांच शहरों में होंगे। पहले दिन शानदार जमाने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली सेकेंड दौर में कब और कहां खेलेंगे, ये सवाल फैंस के मन में जरूर होगा। विराट कोहली की दिल्ली टीम का सामना गुजरात से होगा जबकि मुंबई अपना मुकाबला उत्तराखंड के खिलाफ खेलेगा। हालांकि, ये अबतक साफ नहीं हुआ है कि दोनों दिग्गज इस मुकाबले में उतरेंगे या नहीं।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 शेड्यूल - राउंड 2 (एलीट)

ग्रुप A

मध्य प्रदेश बनाम तमिलनाडु - सुबह 9:00 बजे - गुजरात कॉलेज ग्राउंड, अहमदाबाद

झारखंड बनाम राजस्थान - सुबह 9:00 बजे - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

पुडुचेरी बनाम त्रिपुरा - सुबह 9:00 बजे - ADSA रेलवे ग्राउंड, अहमदाबाद

कर्नाटक बनाम केरल - सुबह 9:00 बजे - नरेंद्र मोदी स्टेडियम B, अहमदाबाद

ग्रुप B

चंडीगढ़ बनाम उत्तर प्रदेश - सुबह 9:00 बजे - सनोसारा ग्राउंड A, राजकोट

असम बनाम जम्मू और कश्मीर - सुबह 9:00 बजे - निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट

बड़ौदा बनाम बंगाल - सुबह 9:00 बजे - निरंजन शाह स्टेडियम ग्राउंड C, राजकोट

हैदराबाद बनाम विदर्भ - सुबह 9:00 बजे - सनोसारा ग्राउंड B, राजकोट

ग्रुप C

गोवा बनाम हिमाचल प्रदेश - 9:00 AM - जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड, जयपुर

मुंबई बनाम उत्तराखंड - 9:00 AM - सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर

छत्तीसगढ़ बनाम पंजाब - 9:00 AM - अनंतम ग्राउंड, जयपुर

महाराष्ट्र बनाम सिक्किम - 9:00 AM - केएल सैनी ग्राउंड, जयपुर

ग्रुप D

हरियाणा बनाम सौराष्ट्र - 9:00 AM - KSCA ग्राउंड 2, अलूर

आंध्र बनाम रेलवे - 9:00 AM - KSCA ग्राउंड, अलूर

ओडिशा बनाम सर्विसेज़ - 9:00 AM - KSCA ग्राउंड 3, अलूर

दिल्ली बनाम गुजरात - 9:00 AM - CoE ग्राउंड 1, बेंगलुरु

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 शेड्यूल - राउंड 2 (प्लेट)

बिहार बनाम मणिपुर - 9:00 AM - JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची

अरुणाचल प्रदेश बनाम मिजोरम - 9:00 AM - JSCA ओवल ग्राउंड, रांची

मेघालय बनाम नागालैंड - 9:00 AM - उषा मार्टिन ग्राउंड, रांची

लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

असम बनाम जम्मू और कश्मीर और झारखंड बनाम राजस्थान का दूसरा राउंड मैच शुक्रवार को JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story