ipl 2025: 'मैं अगर धोनी होता तो कह देता बस बहुत हुआ...' पूर्व दिग्गज ने ms dhoni को दी संन्यास की सलाह

sanjay bangar on ms dhoni
X

पूर्व भारतीय दिग्गज ने महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल से संन्यास लेने की सलाह दी है

चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन की 10वीं हार झेलनी पड़ी और आईपीएल 2025 के प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी है। इस पर पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर ने कहा कि अगर मैं धोनी होता तो इस सीजन के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देता।

आईपीएल 2025 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए बेहद निराशाजनक साबित हो रहा। मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से मिली 6 विकेट की हार के साथ टीम की यह 13 मैचों में 10वीं हार बन गई। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 187/8 का स्कोर खड़ा किया लेकिन गेंदबाजी में टीम बिखर गई।

सबसे ज्यादा निगाहें एक बार फिर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर थीं, जिन्होंने 17 गेंदों में सिर्फ 16 रन बनाए। पूरे सीजन में धोनी ने 13 पारियों में 196 रन बनाए हैं, औसत 24.50 और स्ट्राइक रेट 135 का रहा। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 30 रन रहा। इस लगातार खराब प्रदर्शन के बीच अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह धोनी का आखिरी सीजन होना चाहिए?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ ने इस पर अपनी बेबाक राय दी है। उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर कहा, 'अगर मैं एमएस होता, तो कह देता कि बहुत हुआ। मैंने जो कुछ खेलना था, खेल लिया। फ्रेंचाइज़ी के हित में जो करना था, किया। अब आगे बढ़ने का समय है।'

बांगड़ ने यह भी कहा कि धोनी की मौजूदगी से अगर यह उम्मीद है कि ट्रांज़िशन जल्दी होगा, तो ऐसा कभी नहीं होता। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइज़ी को एक साल ज्यादा लग सकता है लेकिन धोनी को अब यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि वो हमेशा के लिए टीम में नहीं रह सकते।

बांगड़ ने धोनी की उम्र की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि 43 की उम्र में इतने प्रतिस्पर्धी माहौल में खेलना आसान नहीं होता। यहां तक कि लोकल क्रिकेट भी शरीर पर भारी पड़ जाता है।

धोनी ने इस सीजन में कप्तानी की बागडोर एक बार फिर ऋतुराज गायकवाड़ की चोट के बाद संभाली थी लेकिन वो टीम को उम्मीद के मुताबिक लीड नहीं कर सके। अब जबकि टीम का सफर खत्म हो चुका है, ये देखना दिलचस्प होगा कि धोनी अगला कदम क्या उठाते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story