Logo
Rocky Jaiswal: ‘बिग बॉस 19’ की फरहाना भट्ट ने अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोक जताया। अब रॉकी जायसवाल और हिना खान ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी।

Rocky Jaiswal On Farrhana Bhatt Statement: ‘Bigg Boss 19’ की रनर अप और एक्ट्रेस फरहाना भट्ट ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर गहरा दुख जताया और कहा कि वो ये खबर सुनकर पूरी रात सो नहीं पाई। अमेरिका-इजराइल हमले में हुई उनकी मौत पर दिए गए इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया। अब हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने बिना नाम लिए इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट लिखकर एक्ट्रेस पर निशाना साधा हैं। 

फरहाना ने जताया दुख

फरहाना भट्ट ने एक मीडिया बातचीत में कहा कि खामेनेई ऐसी शख्सियत थे जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, “वो कई लोगों के लिए मसीहा थे, वो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।”

फरहाना के मुताबिक, इस घटना से कई लोग सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि खबर सुनने के बाद वह काफी भावुक हो गई थी और सेहरी के बाद सो भी नहीं पाई। उनके इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी।

यह भी पढ़े - Tumbbad 2 cast: 'तुम्बाड 2' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री! खौफ, लालच और रहस्य का खेल होगा और भी डरावना

रॉकी जायसवाल का पोस्ट

Rocky Jaiswal Statement
Rocky Jaiswal Statement

रॉकी जायसवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि किसी के लिए शोक मनाना निजी बात हो सकती है, लेकिन जब इसे सार्वजनिक किया जाता है तो लोग सवाल भी उठाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कुछ लोगों को भारतीय सैनिकों, हमलों के पीड़ितों, सरकार या पुलिस के लिए उतना दुख जताते नहीं देखा। रॉकी ने वफादारी को सबसे महत्वपूर्ण बताया और इशारों-इशारों में कहा कि आप उनकी पीठ में छुरा छोंपतो हो जो आपकी रक्षा करते हैं, और देश के खिलाफ खड़े किसी विदेशी के लिए दुख जताते हो। ये सही नहीं है।

यह भी पढ़े - Farrhana Bhatt: ‘बिग बॉस 19’ की फरहाना ने खामेनेई के निधन पर जताया दुख, कहा - मसीहा हमारे दिलों में जिंदा…अब हो रही ट्रोल

हिना खान की प्रतिक्रिया

Hina Khan Statement
Hina Khan Statement

हिना खान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि जो लोग खुद कुछ ठीक से नहीं चला सकते, वे देश चलाने वालों पर सवाल उठा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर विवाद

फरहाना के बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने उनके बयान की आलोचना की, जबकि कुछ ने इसे उनकी निजी भावना बताया। ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी हुए। 

यह भी पढ़े - UAE संकट में फंसा परिवार, बेबस हुए एमी विर्क! 6 साल की बेटी बोली- 'पापा कुछ हुआ तो मैं बेड के नीचे...'

5379487