ind vs sa: रोहित शर्मा के पास गोल्डन चांस, वनडे में 'सिक्सर किंग' बनने से चंद कदम दूर

rohit sharma most sixes in odi record
X

रोहित शर्मा के पास वनडे में सिक्सर किंग्स बनने का मौका है। 

Rohit sharma odi record: रोहित शर्मा सिर्फ तीन छक्के लगाकर अफरीदी का वनडे छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। रांची में पहला वनडे ही उन्हें सिक्सर किंग बना सकता है।

Rohit sharma odi record: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड टूटने के कगार पर है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा केवल 3 छक्के दूर हैं, शाहिद अफरीदी के लंबे समय से कायम रिकॉर्ड को तोड़ने से। अगर रोहित रांची में होने वाले पहले वनडे में तीन छक्के लगा देते हैं, तो वे वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

रोहित शर्मा vs शाहिद अफरीदी: कौन आगे?

शाहिद अफरीदी अभी तक ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम रखते हैं। अफरीदी ने 398 मैच में 351 छक्के मारे हैं। उन्होंने 8064 रन बनाए हैं। उन्होंने 6 शतक और 39 अर्धशतक ठोके हैं। दूसरी ओर रोहित शर्मा ने अबतक 276 वनडे में 349 छक्के मारे हैं। उनके नाम 11 हजार से अधिक रन हैं। रोहित ने 33 शतक और 59 अर्धशतक लगाए हैं।

रोहित का औसत लगभग 49.22 है, जो अफरीदी के 23.57 के औसत से कहीं ज्यादा है। यह दिखाता है कि रोहित सिर्फ पावर ही नहीं, बल्कि क्लास और कंसिस्टेंसी के साथ भी रन बनाते हैं।

रोहित बन सकते सिक्सर किंग

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को पहला वनडे खेला जाएगा। ऐसा पूरा मौका है कि रोहित इस मैच में ही अफरीदी को पीछे छोड़ दें। रांची की पिच आम तौर पर बैटिंग-फ्रेंडली मानी जाती है और ऐसी परिस्थितियों में रोहित तेज शुरुआत करते हुए आसानी से रिकॉर्ड तक पहुंच सकते हैं। भारतीय फैंस की नजरें इस मैच पर टिकी होंगी और हर छक्के के साथ स्टेडियम में रोमांच बढ़ने वाला है।

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बैटर्स

शाहिद अफरीदी – 351 छक्के

रोहित शर्मा – 349* छक्के

क्रिस गेल – 331 छक्के

सनथ जयसूर्या – 270 छक्के

एमएस धोनी – 229 छक्के

रोहित के पास न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है, बल्कि आने वाले वर्षों में इसे बहुत दूर तक बढ़ाने का भी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story