संजू सैमसन ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंदों में 97 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। 4 छक्कों और 12 चौकों से सजी इस दमदार इनिंग के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 195 रन बनाए थे। भारत की यह जीत विश्व कप इतिहास में ईडन गार्डन्स में सबसे बड़ी सफल चेज़ में से एक रही।
मैच के हीरो संजू सैमसन ने भावुक होकर कहा, "जिस दिन से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया और देश के लिए खेलने का सपना देखा, उसी दिन से मैं ऐसी पारी का इंतजार कर रहा था। मेरा सफर बहुत उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कई बार खुद पर शक हुआ कि क्या मैं यह कर पाऊंगा? लेकिन आज मुझे ऊपरवाले का आशीर्वाद मिला, जिसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं।"
BIG occasion 🤝 BIG knock
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
Sanju Samson is adjudged the Player of the Match at the Eden Gardens ✨
Scorecard ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/tmKNBWbFNA
अपनी पारी की रणनीति बताते हुए संजू ने कहा, "मैं इस फॉर्मेट को लंबे समय से खेल रहा हूं। विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे महान खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखा है। मैंने देखा है कि वे परिस्थितियों के अनुसार अपना खेल कैसे ढालते हैं।
पिछले मैच में हम पहले बल्लेबाजी कर रहे थे, इसलिए मैं शुरू से आक्रामक था, लेकिन आज हालात अलग थे। जब भी ज्यादा रिस्क लिया, विकेट गिरते दिखे। मुझे नहीं पता था कि मैं इतनी खास पारी खेल पाऊंगा, लेकिन यह मेरी जिंदगी के सबसे यादगार दिनों में से एक है।"
इससे पहले संजू को दो मैचों में मौका मिला था- नामीबिया के खिलाफ 22 रन और जिम्बाब्वे के खिलाफ 24 रन, जिसके बाद उनकी फॉर्म पर सवाल उठने लगे थे। लेकिन इस महत्वपूर्ण मुकाबले में उन्होंने कमाल का जवाब दिया और भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।








