Mitchell Starc: मिचेल स्टार्क ने एडिलेड टेस्ट में खोला पंजा, पिंक बॉल टेस्ट में पूरी की स्पेशल फिफ्टी

mitchell starc 5 wicket haul
X
mitchell starc 5 wicket haul
Mitchell Starc 5 wicket haul: मिचेल स्टार्क ने भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने हर्षित राणा को क्लीन बोल्ड कर अपने 5 विकेट पूरे किए।

Mitchell Starc 5 wicket haul: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन मिचेल स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी की और अपने पांच विकेट पूरे किए। उन्होंने हर्षित राणा को क्लीन बोल्ड करते हुए पिंक बॉल टेस्ट में फाइव विकेट हॉल पूरा किया। उन्होंने टेस्ट में 15वीं बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। इसमें से पिंक बॉल टेस्ट में स्टार्क ने चौथी बार ये उपलब्धि हासिल की। हालांकि, 13 साल के अपने टेस्ट करियर में स्टार्क भारत के खिलाफ 5 विकेट झटकने का कारनामा पहली बार कर सके हैं।

मिचेल स्टार्क ने एडिलेड टेस्ट की धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल को आउट कर दिया। इसके बाद तो स्टार्क टीम इंडिया पर कहर बनकर टूटे और ये साबित किया कि क्यों उन्हें पिंक बॉल का किंग कहा जाता है। यशस्वी को आउट करने के बाद स्टार्क ने केएल राहुल, विराट कोहली को चलता किया। इसके बाद चार गेंद के भीतर आऱ अश्विन और हर्षित राणा का शिकार किया।

स्टार्क ने करीब-करीब एक जैसी इनस्विंग य़ॉर्कर पर अश्विन और राणा का खेल खत्म किया। स्टार्क की इनस्विंग यॉर्कर सीधे अश्विन के जूते पर जाकर लगी। वो सही पर बल्ले को नीचे नहीं ला पाए। इसके बाद अश्विन ने डीआरएस लिया लेकिन वो सीधे स्टम्प के सामने थे और इसी वजह से अश्विन को पवेलियन लौटना पड़ा और इसके बाद हर्षित राणा को स्टार्क ने अपनी रफ्तार से चौंकाया और 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई गेंद ने राणा के डंडे बिखेर दिए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story