Lowest Test Score History: भारत 10 दफा 100 के भीतर आउट हुआ, 36 रन लोएस्ट; इस टीम के नाम दर्ज है शर्मनाक रिकॉर्ड

lowest score in test history
X
lowest score in test history
Test Lowest Score History: भारत बैंगलुरू टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में सिर्फ 46 रन पर ढेर हो गया। ये घर में टेस्ट में भारत का लोएस्ट स्कोर है। आइए आपको बताते हैं कि टेस्ट में किस टीम के नाम सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड है।

Lowest Test Score History: न्यूजीलैंड ने बैंगलुरू टेस्ट में टीम इंडिया को घुटने पर ला दिया। टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 46 रन ही बना सकी और बमुश्किल डेढ़ सेशन तक ही भारतीय बैटर्स टिक सके। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों मैट हेनरी और विलियम ओ' राउरके ने भारतीय बल्लेबाजों को सरेंडर करा दिया। मैट हेनरी ने 5 और विलियम ने 4 विकेट झटके।

46 रन भारत का घरेलू टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। वहीं, ओवरऑल टेस्ट में भारत का ये तीसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले, 2021 में न्यूजीलैंड की टीम मुंबई टेस्ट में 62 रन पर ढेर हो गई थी। इससे पहले, भारत का घर में लोएस्ट टोटल 75 रन था, जो टीम इंडिया ने 1987 में दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। 2020 में भारत ने एडिलेड टेस्ट में 36 रन बनाए थे और 1974 के लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम एक पारी में 42 रन पर ढेर हो गई थी। भारत टेस्ट में एक-दो नहीं, बल्कि 10 बार 100 रन के भीतर आउट हुआ है।

एक पारी में भारत (Team India) के दस लोएस्ट टेस्ट स्कोर, देखें लिस्ट

क्रमांक स्कोर किसके खिलाफ पारी साल (Years )
1 36 ऑस्ट्रेलिया 3 2020
2 42 इंग्लैंड 3 1974
3 46 न्यूजीलैंड 1 2024*
4 58 ऑस्ट्रेलिया 2 1947
5 58 इंग्लैंड 2 1952
6 66 साउथ अफ्रीका 4 1996
7 67 ऑस्ट्रेलिया 3 1948
8 75 वेस्टइंडीज़ 1 1987
9 76 साउथ अफ्रीका 1 2008
10 78 इंग्लैंड 1 2021

ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत घर में टेस्ट में 50 रन भी नहीं बना पाया। ये भारत ही नहीं, एशिया में भी टेस्ट में किसी टीम का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले, वेस्टइंडीज पाकिस्तान के खिलाफ 1986 के फैसलाबाद टेस्ट में केवल 53 रन पर ही ढेर हो गई थी। वहीं, 2002 में पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शारजाह में इसी स्कोर पर आउट हुई थी।

टेस्ट में न्यूजीलैंड के नाम एक पारी में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड है। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 1955 के ऑकलैंड टेस्ट में महज 26 रन बनाए थे। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम टेस्ट में एक पारी में 2 बार 30 रन पर ढेर हुई है।

एक पारी के टॉप 10 लोएस्ट टेस्ट स्कोर, देखें लिस्ट
(top 10 lowest test score list)

क्रमांक टीम स्कोर किसके खिलाफ साल (Years )
1 न्यूजीलैंड 26 इंग्लैंड 1955
2 साउथ अफ्रीका 30 इंग्लैंड 1896
3 साउथ अफ्रीका 30 इंग्लैंड 1924
4 साउथ अफ्रीका 35 इंग्लैंड 1899
5 साउथ अफ्रीका 36 ऑस्ट्रेलिया 1932
6 ऑस्ट्रेलिया 36 इंग्लैंड 1902
7 भारत 36 ऑस्ट्रेलिया 2020
8 आयरलैंड 38 इंग्लैंड 2019
9 न्यूजीलैंड 42 ऑस्ट्रेलिया 1946
10 ऑस्ट्रेलिया 42 इंग्लैंड 1888

* भारत बनाम न्यूजीलैंड (बैंगलुरू टेस्ट)- टीम इंडिया-46 पर ऑलआउट (एशिया में टेस्ट में किसी टीम का सबसे छोटा टोटल)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story