कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ICC Men's T20 World Cup के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर अपना दबदबा कायम रखा। मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा जारी बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो में कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक खास संदेश सामने आया।
वीडियो में सूर्यकुमार खिलाड़ियों से कहते नजर आए, “ओवरों के बीच दौड़ते रहो। किसी से कुछ मत कहो- हमें अच्छा क्रिकेट खेलना है। हम यह गेम अपनी स्किल से जीतेंगे।” उन्होंने साफ किया कि टीम को स्लेजिंग या बहस में पड़ने की जरूरत नहीं है, बल्कि प्रदर्शन से जवाब देना है।
यहां देखें वीडियो
ईशान की धमाकेदार पारी, गेंदबाजों का कमाल
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को मजबूती दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम कभी लय में नहीं दिखी और 114 रन पर सिमट गई।
भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ने लगातार दबाव बनाए रखा। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की।
यह भी पढ़ें: Video: ऐसी बेइज्जती कौन करता? डींगे हाकने वाले फरहान का बुरा हाल, आउट करने के बाद हार्दिक ने देखा तक नहीं
यह भी पढ़ें: ind vs pak: 'मैं तो उसको...'अपने दामाद पर भड़के शाहिद अफरीदी, बाबर-शादाब को भी बैठाने को कहा
यह भी पढ़ें: T20 World cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान पर मंडराया बाहर होने का खतरा, जानिए ग्रुप-ए का पूरा समीकरण
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद पाक कप्तान सलमान अली आगा ने क्या कहा? जानिए
यह भी पढ़ें: IND vs PAK T20 World Cup: हैंडशेक विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल, सूर्या का चतुर जवाब; आगा क्या बोले? जानें
इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 8-1 हो गया है। भारत ने सुपर-8 चरण के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जिससे टीम का आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है।











