टी20 विश्व कप 2026 में भारत से 61 रनों की करारी हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने खुलकर स्वीकार किया कि पावरप्ले में लगातार विकेट गिरना टीम के लिए निर्णायक साबित हुआ। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान 114 रन पर सिमट गया।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगा ने कहा, “अगर पावरप्ले में 3-4 विकेट गिर जाते हैं तो आप हमेशा मैच का पीछा करते रहते हैं। आज हमारे लिए वही सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रहा। हमने चार स्पिनर्स के साथ उतरने का फैसला किया था, लेकिन आज उनका दिन नहीं था। कुछ अहम मौकों पर हमारा एक्जीक्यूशन सही नहीं रहा।”
उन्होंने माना कि दूसरी पारी में पिच बेहतर हो चुकी थी, लेकिन टीम हालात के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं कर सकी। “ऐसे मुकाबलों में भावनाएं चरम पर होती हैं, हमें उन्हें बेहतर तरीके से संभालना होगा,” आगा ने कहा।
An all-round performance from India clinches a 61-run win over Pakistan 💪
— ICC (@ICC) February 15, 2026
Watch the highlights in Urdu 🎥
Urdu commentary is available on our #T20WorldCup broadcasters in Pakistan and on https://t.co/CPDKNxpgZ3 for the first time 🎙️ pic.twitter.com/Ujh4PmcxUg
भारत ने बनाई सुपर-8 में जगह
इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप-ए से सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर 6 अंकों के साथ टॉप स्थान हासिल किया है। भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
पाकिस्तान के सामने मुश्किल गणित
पाकिस्तान अब ग्रुप-ए में तीसरे स्थान पर खिसक गया है। तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ उसके 4 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट -0.403 है। वहीं अमेरिका 4 अंकों और बेहतर NRR (+0.787) के साथ दूसरे स्थान पर है।
‘Feel for Salman Agha. He was scared of giving an over to the prime bowler Shaheen Afridi who got tonked for runs.’ pic.twitter.com/QUADWhevm1
— Sameer Allana (@HitmanCricket) February 15, 2026
पाकिस्तान को अब 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच जीतना ही होगा, साथ ही बड़े अंतर से जीत दर्ज कर NRR सुधारना भी जरूरी है। आगा ने कहा, “अब हमारा पूरा फोकस अगले मैच पर है। हमें वह मुकाबला जीतकर क्वालीफाई करना है। उसके बाद यह एक नया टूर्नामेंट होगा।”
भावनाओं के बीच भारत का दबदबा
भारत-पाकिस्तान मुकाबले में हमेशा की तरह भावनाएं उच्च स्तर पर रहीं, लेकिन मैदान पर टीम इंडिया ने पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा। इशान किशन की विस्फोटक पारी और गेंदबाजों के सामूहिक प्रदर्शन ने भारत को इस टूर्नामेंट का मजबूत दावेदार बना दिया है।







