IND vs BAN 2nd Test: कानपुर में विराट कोहली के नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड; दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से

Virat Kohli
X
Virat Kohli
Virat Kohli: विराट कोहली और रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में फ्लॉप रहे थे। रोहित 11 और विराट 23 रन ही बना सके थे।

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरजी का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से खेला जाएगा। मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा। यहां विराट कोहली के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हैं। वहीं रोहित शर्मा 2 सेंचुरी लगा चुके हैं।

कोहली ने कानपुर में क्या किया?
विराट कोहली वैसे तो दुनियाभर में रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अपने ही घर के कानपुर स्टेडियम में वह अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। टेस्ट में वह 9 और 18 रन की पारियां खेल सके। टी-20 में वह 27 रन ही बना सके। शुरुआती 2 वनडे में भी वह 19 और 11 रन ही बना पाए थे।

क्या कोहली के नाम कानपुर में कोई फिफ्टी नहीं?
नहीं, कानपुर में विराट के नाम एक वनडे सेंचुरी जरूर है। उन्होंने शुरुआती 5 पारियों में फ्लॉप होने के बाद 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक शतक लगाया था। उन्होंने 113 रन की पारी खेलकर टीम को 6 रन से जीत दिलाई थी। इसी मैच में रोहित शर्मा ने 147 रन बनाए थे।

रोहित के नाम कानपुर में 2 शतक
कोहली जहां कानपुर में एक ही सेंचुरी लगा सके, वहीं रोहित ने कानपुर में 2 शतक लगाए हैं। इतना ही नहीं, रोहित ने कानपुर टेस्ट में 35 और 68 रन की पारियां भी खेली हैं। वह ग्रीन पार्क में एक भी टी-20 नहीं खेल सके।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story