haribhoomi hindi news
Health Update: हर्षित राणा के घुटने की सर्जरी सफल हुई। क्रिकेटर ने कहा- अब फोकस सिर्फ रिकवरी और उस खेल पर है जिसे वह सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।

Harshit Rana: घुटने की चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हुए हर्षित राणा को लेकर अपडेट आया है। हर्षित की घुटने की सर्जरी हो गई है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी सर्जरी के सफल होने की जानकारी दी। हर्षित के घुटने की चोट साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म अप मैच में उभरकर सामने आई थी, जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। 

हर्षित राणा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'सर्जरी सही हुई, अब मेरा फोकस रिकवरी और उस काम पर वापस जाने पर है जो मुझे पसंद है।' साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में हर्षित ने सिर्फ एक ओवर ही फेंका था। वो घुटने में तकलीफ की वजह से दौड़ नहीं पा रहे थे। इसी वजह से टीम मैनेजमेंट ने जोखिम न लेते हुए उन्हें वॉर्म अप मैच से बाहर करने का निर्णय लिया था। हर्षित के टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद मोहम्मद सिराज को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया गया था। 

सिराज को अमेरिका के खिलाफ मैच में खेलने का मौका मिला था और उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए थे।  राणा अब आईपीएल 2026 के लिए मैदान पर वापसी करने पर ध्यान देंगे। हर्षित की रिकवरी कितनी होगी, यह पता नहीं है और टूर्नामेंट के दौरान या उससे पहले किसी समय उनकी वापसी की उम्मीद है। हर्षित राणा केकेआर के रीबिल्ड का एक अहम हिस्सा हैं और उन्हें नए सीज़न से पहले फ्रेंचाइज़ ने रिटेन किया था।
 

7