MS Dhoni IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 में खेलेंगे या नहीं? CSK के सीईओ ने कर दिया सब साफ

ms dhoni ipl 2026 csk
X

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 में खेलेंगे या नहीं? साफ हो गया है। 

MS Dhoni IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 में खेलेंगे या नहीं? इस पर चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने बड़ी जानकारी दी है।

MS Dhoni IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने साफ कर दिया है कि महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भी खेलते नजर आएंगे। यानी फैंस को 'थाला' का जलवा एक और सीजन देखने को मिलेगा।

विश्वनाथन ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, 'एमएस ने हमें बता दिया है कि वह अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे।' इससे पहले उन्होंने एक मैगजीन इंटरव्यू में अपने पोते नोहा को भी यही बात कही थी कि वह इस साल आईपीएल से रिटायर नहीं हो रहे।

धोनी आईपीएल 2026 में खेलेंगे

धोनी 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा रहे हैं। सिर्फ दो सीजन (2016-17) थे जब टीम पर बैन लगा था, तब धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की तरफ से खेले थे। उसके बाद से हर सीजन में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए योगदान दिया है और पांच बार टीम को आईपीएल ट्रॉफी दिलाई है।

सीएसके की मीटिंग होने वाली

धोनी के आईपीएल खेलते रहने की खबर ऐसे वक्त आई है जब टीम अगले सीजन की तैयारी में जुटी। चेन्नई सुपर किंग्स 10 और 11 नवंबर को एक अहम बैठक करने जा रही, जिसमें अगले साल की रणनीति तय की जाएगी। इस मीटिंग में सीईओ काशी विश्वनाथन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, कोच स्टीफन फ्लेमिंग और खुद धोनी मौजूद रहेंगे।

संजू सैमसन सीएसके में आ सकते?

इसी बीच एक और बड़ी चर्चा ने भी जोर पकड़ा है कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के चेन्नई आने की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच ट्रेड की बातचीत फिर शुरू हो गई है। पहले भी ऐसी चर्चाएं सामने आई थीं, लेकिन तब सौदा नहीं हो पाया था। अब माना जा रहा है कि रिटेंशन की डेडलाइन 15 नवंबर से पहले दोनों टीमों में बातचीत फिर तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स सैमसन के बदले चेन्नई सुपर किंग्स के किसी टॉप खिलाड़ी की मांग कर सकती है।

धोनी का खेलना न केवल टीम के लिए मनोबल बढ़ाने वाला कदम होगा, बल्कि फैंस के लिए भी भावनात्मक पल होगा। पिछले सीजन में चोट के बावजूद उन्होंने पूरी ताकत से खेला और टीम को मजबूत नेतृत्व दिया। अब 2026 में भी मैदान पर उनका अनुभव और शांत स्वभाव चेन्नई को एक बार फिर चैंपियन बनाने की कोशिशों में बड़ी ताकत साबित हो सकता।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story