IND vs PAK Score: भारत की पारी लड़खड़ाई, 4 गेंद में 3 विकेट गिरे, वैभव ने 30 रन बनाए; स्कोर- 73/3 (14 ओवर)

India vs Pakistan U19 World cup 2026 Live Cricket Score
India vs Pakistan Live Cricket Score: अंडर-19 मेंस विश्व कप 2026 के सुपर-6 राउंड में भारत की टक्कर पाकिस्तान से हो रहा। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत की शुरुआत अच्छी हुई थी लेकिन इसके बाद पारी लड़खड़ा गई। 4 गेंद के भीतर तीन विकेट गिर गए। भारतीय पारी के 8वें ओवर में मोहम्मद सैयाम ने पहले वैभव सूर्यवंशी (30) को आउट किया। एक गेंद बाद उन्होंने भारतीय कप्तान आय़ुष म्हात्रे को शून्य रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा, इसकी एक गेंद बाद एरॉन जॉर्ज 16 रन बनाकर आउट हो गए।
दोनों ही टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मुकाबले में जीत चाहिए। हालांकि, अगर टीम इंडिया हारी और नतीजे का अंतर कम रहा तो भी पाकिस्तान बाहर हो सकता।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत XI: 1 एरॉन जॉर्ज, 2 वैभव सूर्यवंशी, 3 आयुष म्हात्रे (कप्तान), 4 विहान मल्होत्रा, 5 अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), 6 वेदांत त्रिवेदी, 7 आरएस अंबरीश, 8 कनिष्क चौहान, 9 खिलन पटेल, 10 हेनिल पटेल, 11 दीपेश देवेंद्रन।
पाकिस्तान: 1 हमज़ा ज़हूर (विकेट कीपर), 2 समीर मिन्हास, 3 उस्मान खान, 4 अहमद हुसैन, 5 फरहान यूसुफ़ (कप्तान), 6 हुज़ैफ़ा अहसान, 7 अली हसन बलूच, 8 अब्दुल सुभान, 9 मोमिन क़मर, 10 मोहम्मद सय्याम, 11 अली रज़ा।
Live Updates
- 1 Feb 2026 12:52 PM
IND vs PAK U19 WC Live score: एशिया कप फाइनल 191 रन से जीत चुका पाकिस्तान
अंडर-19 क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान का पिछला मुकाबला एशिया कप फाइनल था। इसमें पाकिस्तान ने 347 रन बनाकर भारत को 191 रन से हराया था। दोनों ग्रुप स्टेज में भी भिड़े थे, जहां भारत ने 90 रन से मैच जीता था।
- 1 Feb 2026 12:50 PM
IND vs PAK U19 WC Live score: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 विश्व कप में मुकाबला
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दोनों देशों के लिए ये मैच अहम है। अगर भारत जीता तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
