Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Asian Games 2018: बोपन्ना-शरण की जोड़ी ने भारत को दिलाया छठा गोल्ड

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने पुरुषों के युगल टेनिस स्पर्धा में कजाकिस्तान के युगल जोड़ी को हराकर भारत को छठा गोल्ड दिलाया।

Asian Games 2018: बोपन्ना-शरण की जोड़ी ने भारत को दिलाया छठा गोल्ड
X

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स के छठे दिन भारत को एक और गोल्ड मिला। रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने पुरुषों के युगल टेनिस स्पर्धा में कजाकिस्तान के युगल जोड़ी को हराकर भारत को छठा गोल्ड दिलाया।

बोपन्ना और शरण ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेला और इस जोड़ी ने कजाकिस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिक और डेनिस येवसेयेव को 6-3, 6-4 से हराकर यह उपलब्धि अपने नाम किया।

एशियाड में पुरुष युगल में भारत ने आठ साल बाद स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले 2010 में इंचियोन एशियाड में सोमदेव देववर्मन और सनम सिंह ने स्वर्ण जीता था।

एशियाई खेलों में बोपन्ना ने पहली बार गोल्ड जीता। जबकि दिविज का एशियाड में यह दूसरा पदक है। 2014 में वह युकी भांबरी के साथ कांस्य पदक जीत चुके हैं।

एशियन गेम्स 2018 में भारत का टेनिस में यह दूसरा पदक है। गुरुवार को अंकिता रैना ने महिला एकल में कांस्य पदक जीता था।

एशियाड में भारत के लिए टेनिस में सबसे ज्यादा पदक महेश भूपति और लिएंडर पेस की जोड़ी ने जीते हैं। इस भारतीय जोड़ी ने 2002 और 2006 में गोल्ड मेडल जीता था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story