Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

एशियाड में भारत ने सर्वाधिक पदक का बनाया रिकॉर्ड, जानें 1951 से अबतक कितने मेडल मिले

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय खिलाड़ियों ने अपने जोरदार प्रदर्शन के जरिए एशियाई खेलों में सर्वाधिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड बना लिया है।

एशियाड में भारत ने सर्वाधिक पदक का बनाया रिकॉर्ड, जानें 1951 से अबतक कितने मेडल मिले
X

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय खिलाड़ियों ने अपने जोरदार प्रदर्शन के जरिए एशियाई खेलों में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

18वें एशियन गेम्स में भारत ने अब तक 67 पदक जीतकर एशियाई खेलों में सर्वाधिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड बना लिया है। एशियाई खेलों में भारत ने पहली बार इतने पदक जीते हैं।

इसे भी पढ़ें: कप्तान का विरोध करने पर भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन समेत 13 क्रिकेटरों पर कार्रवाई

बता दें कि इससे पहले 2010 ग्वांग्झू एशियन गेम्स में भारत ने कुल 65 पदक जीते थे। जिसमें 14 गोल्ड, 17 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। 18वें एशियन गेम्स में अब तक भारत ने कुल 67 पदक जीत लिया है। जिसमें 15 गोल्ड, 23 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।

आगे पढ़ें 1951 से अबतक भारत को एशियाई खेलों में कितने पदक मिले हैं

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story