Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा के रोहतक से उठा भूकंप, दिल्ली तक हिलीं इमारतें

उत्तर भारत में बारिश के बाद शुक्रवार को भूकंप आया है। हरियाणा के रोहतक में भूकंप का केंद्र था। जिससे दिल्ली तक इमारतें हिल गई हैं।

हरियाणा के रोहतक से उठा भूकंप, दिल्ली तक हिलीं इमारतें
X
रोहतक में भूकंप के बाद घरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रात 9.08 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली के अलावा कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल में भूकंप की 4.6 की तीव्रता आंकी गई है।

दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हरियाणा के रोहतक में भूकंप का केंद्र रहा है। करीब 10 से 15 सेकेंड तक महसूस किए गए हैं। वहीं शुक्रवार रात आए भूकंप के बाद लोग सहम गए हैं। कोरोना वायरस के कारण घरों में बंद लोगों के लिए भूकंप ने मुसीबत खड़ी कर दी है। भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर आने को मजबूर हो गए। दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, जयपुर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

और पढ़ें
Next Story