Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Delhi: रोहिणी में सिक्किम पुलिस के जवान ने 3 साथियों को मारी गोली, मौके पर तीनों की मौत- पुलिस जांच में जुटी

रोहिणी स्थित हैदरपुर प्लांट में जब फायरिंग हुई तो इलाके में सनसनी फैल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर जब प्लांट के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो देखा तीन पुलिसकर्मी खून से लतपथ जमीन पर पड़े हुए हैं

Delhi: रोहिणी में सिक्किम पुलिस के जवान ने 3 साथियों को मारी गोली, मौके पर तीनों की मौत- पुलिस जांच में जुटी
X

Sikkim Police Jawan Shot Dead Three Soldiers: दिल्ली के रोहिणी (Rohini) स्थित हैदरपुर प्लांट (Hyderpur Plant) में सिक्किम पुलिस (Sikkim Police Jawan) के जवान ने आज करीब 3:00 बजे अपने 3 साथी जवानों को गोली मार दी। गोली लगने से दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोली लगने से गंभीर रूस से घायल हुए जवान को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसे थम गई। यानी कुल तीनों जवानों की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जवान से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल के पीछे कि क्या वजह से इस सिलसिले में पुलिस (Delhi Police) जवान से पूछताछ कर रही है। इस घटना के पीछे की वजह आपसी झगड़ा बताई जा रही है!

रोहिणी स्थित हैदरपुर प्लांट में जब फायरिंग हुई तो इलाके में सनसनी फैल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर जब प्लांट के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो देखा तीन पुलिसकर्मी खून से लतपथ जमीन पर पड़े हुए हैं। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जवान को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने मृतक जवानों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की हर ऐंगल से जांच कर रही है।

मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, मृतक जवानों की पहचान धनहांग सुब्बा, पिंटो नामग्याल भूटिया और इंद्र लाल छेत्री के रूप में हुई है। पिंटो नामग्याल भूटिया आरोपी के बैच का ही जवान था। वहीं, बाकी धनहांग सुब्बा और इंद्र लाल छेत्री 2013 बैच के थे। गोली लगने से पिंटो और इंद्र लाल की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि धनहांग सुब्बा ने अस्पताल जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया था।

और पढ़ें
Next Story