खुलासा: जाकिर नाइक के बेटे ने Youtuber को दिया इंटरव्यू; कहा- 'दुनिया में महिलाएं सबसे ज्यादा इस्लाम कुबूल करती हैं'

Zakir Naik, Pakistani Youtuber, Islam, Sheikh Fariq Naik
X
जाकिर नाइक के बेटे ने कहा, 'दुनिया में महिलाएं सबसे ज्यादा इस्लाम कुबूल करती हैं'।
Zakir Naik:जाकिर नाइक के बेटे शेख फारिक ने पाकिस्तानी यू-ट्यूबर को दिए इंटरव्यू में एक से बढञकर एक खुलासे किए हैं। उसने जाकिर नाइक भारत छोड़ने और मलेशिया में रहने के साथ ही लोगों को मुसलमान बनाने को लकेर कई बाते कही है।

Zakir Naik : भारत में मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवाद समेत कई मामलों में वांटेड इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के बेटे शेख फारिक नाइक ने एक पाकिस्तानी यू ट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कई सारे खुलासे किए हैं। जाकिर नाइक और उसका बेटा पाकिस्तानी सरकार ने निमंत्रण पर पाकिस्तान अक्टूबर में पाकिस्तान जाने वाले हैं। दौरे से पहले जाकिर नाइक ने पाकिस्तानी यूट्यूबर को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें भारत से जुड़ी कई बातें कही।

शेख फारिक नाइक ने पाकिस्तानी यूट्यूबर नादिर अली के शो में बताया कि उसके परिवार ने किन हालातों में भारत छोड़ा। फारिक ने कहा, मेरे पिता को लेकर जब विवाद चल रहा था तब हम लोग भारत में नहीं थे। ऐसे में कहा गया कि जाकिर नाइक भारत से भाग गया है। मीडिया में ऐसी खबर दिखाई गई। उस वक्त हम लोग मक्का में थे। ईद के ठीक एक दिन पहले विवाद शुरू हुआ था।

यह भी पढ़ें : Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बना एक और रिकॉर्ड, Nifty-Sensex रॉकेट की तरह चढ़े, जानें टॉप गेनर शेयर

बांग्लादेश में धमाके में आया था जाकिर का नाम
जाकिर नाइक 2016 में तब चर्चा में आया जब बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम धमाका हुआ। एक हमलावर ने बताया कि वो जाकिर नाइक के वीडियो से प्रभावित था। वीडियो सामने आने के बाद नाइक परिवार के साथ भारत छोड़कर भाग गया था। नाइक के बेटे फारिक का कहना है कि उसके पिता का इस धमाके से कोई लेना-देना नहीं था। धमाका करने एक सख्श सोशल मीडिया पर उसके पिता को फॉलो करता था इसलिए उसके पिता को आतंकवाद का समर्थक बता दिया गया।

भारत वापस आना चाहते थे मेरे पिता
फारिक ने कहा कि हंगामा शुरू होने के बाद उसके पिता भारत वापस आना चाहते थे और अपना पक्ष रखना चाहते थे, लेकिन मीडिया ने इस बात को इतना बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया कि नाइक ने भारत आने का विचार बदल दिया। फारिक ने कहा कि उसके पिता पर कई आरोप लगाए गए लेकिन कोर्ट में एक भी आरोप साबित नहीं हुआ। उसने कहा कि भारत सरकार के अधिकारी उन्हें भारत बुलाकर यहां केस चलाना चाहते थे। सरकार मेरे पिता को जेल में डालकर उनकी जिंदगी बर्बाद करना चाहती थी। ऐसे में उन्होंने भारत आने का मन बदल दिया।

कितने लोगों को मुसलमान बनाया ?
इंटरव्यू के दौरान फारिक नाइक ने धर्मांतरण को लेकर भी अपनी बात रखी। कहा कि हम जब भारत में थे तब इस्लाम कबूलने वालों को बोलते थे कि इस संस्था से जुड़ो, उस संस्था के संपर्क में रहो, लेकिन भारत से बाहर निकलने के बाद.... अब तो दुनियाभर में लोग इस्लाम कबूल रहे हैं...वो हमें फोन करते हैं तो हम उन्हें बताते हैं कि वो किस स्थानीय इस्लामिक संगठन से जुड़ सकते हैं।'

महिलाएं ज्यादा बन रही हैं मुसलमान
महिलाओं और पुरुषों में कौन ज्यादा इस्लाम कबूल करते हैं? इस सवाल के जवाब में फारिक ने कहा, 'मुझे लगता है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा इस्लाम कबूल करती हैं। इसकी वजह ये हैं कि इस्लाम में महिलाओं को बड़ी इज्जत दी गई है। पश्चिमी सभ्यता ने जिस तरीके से महिलाओं की नीचे गिराया है, वो इस्लाम की तरफ मुड़ रही हैं। सच बात तो ये है कि अमेरिका में 9/11 के हमले के बाद पश्चिमी देशों में इस्लाम कबूल करने वालों में दो तिहाई महिलाएं हैं।

यह भी पढ़ें : MUDA Land Case: कर्नाटक के CM सिद्धारमैया बोले, 'मैं दोषी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगा'

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story