haribhoomi hindi news
Stock Market updates: भारतीय इक्विटी इंडेक्स 26 सितंबर को मजबूती के साथ क्लोज हुए और Nifty 50 ने पहली बार 26,200 के स्तर को पार कर लिया।

Stock Market updates: भारतीय शेयर बाजार में बुल रन का सिलसिला जारी है। गुरुवार (26 सितंबर) को भी स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स मजबूती के साथ रिकॉर्ड हाई लेवल पर बंद हुए। इस दौरान निफ्टी (Nifty 50) 211.80 अंकों की बढ़त के साथ इतिहास में पहली बार 26,200 के पार निकल गया। वहीं, बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में 666.25 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स ने इंट्राडे में 85,930.43 की नई रिकॉर्ड ऊंचाई को भी छुआ। शेयर बाजार के नए रिकॉर्ड स्तरों के चलते निवेशकों का उत्साह चरम पर है।

शेयर बाजार में आज कितनी बढ़त?

  • सेंसेक्स: 85,836.12 (+666.25, +0.78%)
  • निफ्टी 50: 26,216.05 (+211.90, +0.81%)
  • निफ्टी बैंक: 54,375.35 (+273.70, +0.51%)

सेक्टर का प्रदर्शन

  • मेटल और ऑटो दोनों में 2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। एफएमसीजी और PSU बैंक में 1% की वृद्धि रही। वहीं, कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.6% की गिरावट आई। दूसरी ओर, बीएसई मिडकैप इंडेक्स फ्लैट रहा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4% की गिरावट आई।
  • सर्वश्रेष्ठ और सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले सेक्टर: निफ्टी ऑटो (+2.26%) सर्वश्रेष्ठ सेक्टर रहा, जबकि निफ्टी फार्मा (+0.01%) सबसे खराब सेक्टर रहा। 

टॉप गेनर शेयर
मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे शेयरों ने प्रमुख बढ़त हासिल की। ये सभी शेयर निफ्टी के शीर्ष फायदे वाले शेयर रहे, जो दिन के कारोबार में 4.5% तक बढ़ गए।

टॉप लूजर शेयर
ओएनजीसी, सिप्ला, एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी और इंफोसिस जैसे शेयरों में गिरावट आई। ये सभी शेयर सेंसेक्स पर 0.9% तक की गिरावट के साथ नुकसान में रहे।

रुपया कहा पहुंचा? 
भारतीय रुपए में 4 पैसे की गिरावट आई, जिससे यह 83.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि पिछले दिन का बंद भाव 83.60 था।

7