Logo
election banner
Wrestling Federation of India Election Results 2023: संजय सिंह इस समय वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। उनके पास ये पद 2008 से है। इसके अलावा कुश्ती ससंघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव भी हैं।

Wrestling Federation of India Election Results 2023: भारतीय कुश्ती महासंघ को 12 साल बाद नया अध्यक्ष मिल गया है। गुरुवार को हुए चुनाव में संजय सिंह ने चुनाव जीता। उन्हें 47 में से 40 वोट हासिल हुए। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी पहलवान अनिता श्योरण को महज 7 वोटों से संतोष करना पड़ा। संजय सिंह को यौन आरोपों से घिरे भाजपा सांसद और पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का खास माना जाता है। बृजभूषण ने भी चुनाव से पहले दावा किया था कि चुनाव संजय ही जीतेंगे। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चुनाव हार गए। वे उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे थे। 

संजय सिंह बोले- जो पहलवान राजनीति करना चाहें, कर सकते हैं
चुनाव जीतने के बाद संजय सिंह ने कहा कि कुश्ती के लिए नेशनल कैंप आयोजित किए जाएंगे। जो पहलवान राजनीति करना चाहते हैं वे राजनीति कर सकते हैं, जो कुश्ती करना चाहते हैं वे कुश्ती करेंगे। 

चंदौली के रहने वाले हैं संजय सिंह
संजय सिंह इस समय वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। उनके पास ये पद 2008 से है। इसके अलावा कुश्ती ससंघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव भी हैं। मूलरूप से चंदौली जिले के रहने वाले संजय सिंह वाराणसी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। संजय सिंह को अधिकांश राज्यों के कुश्ती संघ का समर्थन मिला। 

बृजभूषण पर महिला पहलवानों से यौन शोषण का आरोप
भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले की कैसरगंज लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे 12 साल तक कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे।उन पर 7 महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके लिए टॉप पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। बृजभूषण पर केस भी दर्ज हुए। इस समय मामला कोर्ट में है। अभी तक कोई फैसला नहीं आया है। कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ीं अनिता श्योरण ने बृजभूषण के खिलाफ गवाही भी दी थी। 

 

5379487