World Most Powerful Passport 2024: किस देश का है दुनिया का सबसे पावरफुल पासपोर्ट? देखें हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग रिपोर्ट

Worlds Most Powerful Passports
X
दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासर्ग्ट की रैंकिंग गुरुवार को जारी कर दी गई।
World's Most Powerful Passports: दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की रैंकिंग गुरुवार को जारी कर दी गई। हर साल हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में दुनिया के सभी देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग की जाती है। इस लिस्ट में भारत टॉप 100 में शामिल है।

World's Most Powerful Passports: दुनिया के सबसे ज्यादा पावरफुल पासपोर्ट की रैंकिंग गुरुवार को जारी कर दी गई। इस रैंकिंग में पहले नंबर पर 6 देश हैं। इनमें फ्रांस,जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन शामिल हैं। इन सभी देशों के पासपोर्ट होल्डर दुनिया के 194 देशों में बिना वीजा सफर कर सकते हैं। यह रैंकिंग हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की ओर से जारी की गई है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) से मिले डाटा के आधार पर रैकिंग तैयार की जाती है।

भारत पासपोर्ट रैंकिंग में 80वें स्थान पर
भारत इस लिस्ट में 80वें स्थान पर है। भारतीय पासपोर्ट के साथ दुनिया के करीब 62 देशों में बिना वीजा सफर किया जा सकता है। इनमें इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे देश शामिल हैं। मौजूदा समय में इंडिया के साथ ही उज्बेकिस्तान भी इस रैंक पर है। भारत की रैंकिंग में पिछले साल की तुलना में कोई सुधार नहीं हुआ है। हालांकि, वीजा फ्री ट्रेवेल के मामले में सुधार आया है। बीते एक साल में पांच ऐसे देश रहे जिसने भारतीय पासपोर्ड होल्डर्स को वीजा फ्री एंटी देने की मंजूरी दी है।

बीते पांच साल में जापान-सिंगापुर पहले नंबर पर
बीते पांच साल में इस रैंकिंग में जापान और सिंगापुर पहले नंबर पर बने हुए हैं। हालांकि क्वार्टर रैंकिंग में इस बार यूरोपियन देश भी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। वहीं, फिनलैंड, स्वीडन और साउथ कोरिया ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इन तीनों देशों के लोग अपने पासपोर्ट के साथ दुनिया के 193 देशों में बिना वीजा सफर कर सकते हैं। आस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड तीसरे स्थान पर है और दुनिया के 192 देशों में वीजा फ्री सफर कर सकते हैं।

पाकिस्तान भारत से 21 पायदान नीचे
पाकिस्तान की रैकिंग इंडिया से 21 पायदान नीचे 101 वें स्थान पर है। पाकिस्तानी नागरिक 34 देशों में बिना वीजा लिए सफर कर सकते हैं। पाकिस्तानी पासपोर्ट दुनिया के चार सबसे कमजोर पासपोर्ट की कैटेगरी में रखा गया है। यूक्रेन इस लिस्ट में 32वें स्थान पर है। वहीं, रूस को इस लिस्ट में 51वां स्थान हासिल हुआ है। रूसी पासपोर्ट के साथ दुनिया के 119 देशों में बिना वीजा सफर किया जा सकता है। इजराइल को हेनेली पासपोर्ट रैकिंग में 21 वें स्थान पर रखा गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story