कौन था हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी, जिसकी मौत की बात अमेरिका ने की पक्की?

Who was Abdul Salam Bhuttavi
X
अब्दुल सलाम भुट्टावी 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का डिप्टी था।
Who was Hafiz Abdul Salam Bhuttavi?: भुट्टावी लश्कर-ए-तैयबा के मदरसा नेटवर्क का प्रमुख था। वह एक इस्लामिक स्कॉलर के रूप में काम करता था। उसकी फतवे जारी होने में भी अहम भूमिका होती थी।

Who was Hafiz Abdul Salam Bhuttavi?: भारत का एक और दुश्मन मर गया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council-UNSC) ने 26/11 मुंबई हमले के मास्टमाइंड्स में से एक हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत की पुष्टि कर दी है। वह लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Tayyiba) का संस्थापक सदस्य और आतंकवादी हाफिजद सईद का डिप्टी था। बता दें कि मुंबई हमले में 150 से अधिक लोग मारे गए थे।

29 को मरा था भुट्टावी, अब हुई पुष्टि
यूएनएससी ने कहा कि भुट्टावी की पाकिस्तान जेल में सजा काटते समय 29 मई, 2023 को पाकिस्तान के मुरीदके शहर में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। हालांकि अब इसकी पुष्टि की गई है। लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख संगठनों ने पिछले साल मई में एक वीडियो जारी किया था। जिसमें कथित तौर पर 78 वर्षीय भुट्टावी का अंतिम संस्कार दिखाया गया था। यह आतंकवादी समूह के मरकज या मुरीदके केंद्र में हुआ था।

दो दिन पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने जानकारी दी थी कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद 78 साल की कैछ काट रहा है। वह 12 फरवरी, 2020 से जेल में है।

कौन हैं हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी?
भुट्टावी 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का डिप्टी था और जब सईद को हिरासत में लिया गया था, तब उसने कई मौकों पर लश्कर के कार्यवाहक अमीर के रूप में काम किया था। उन्होंने मुंबई हमलों की योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भुट्टावी ने शहीद ऑपरेशनों की खूबियों पर बखान करते हुए नवंबर 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के लिए गुर्गों को ट्रेनिंग दी थी।

भुट्टावी लश्कर-ए-तैयबा के मदरसा नेटवर्क का प्रमुख था। वह एक इस्लामिक स्कॉलर के रूप में काम करता था। उसकी फतवे जारी होने में भी अहम भूमिका होती थी। 2002 के मध्य में उसे लाहौर में लश्कर का संगठनात्मक बेस बनाने का काम सौंपा गया था। भुट्टावी को 2012 में यूएनएससी ने आतंकवादी घोषित किया था।

हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी को 14 मार्च 2012 को अल-कायदा की सूची में जोड़ा गया था। हाफिज सईद की गिरफ्तारी के बाद भुट्टावी की लश्कर के निर्णय और कामकाज संभालता था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story