Union Budget 2024: बजट में न कुछ सस्ता न महंगा? जानें सालभर में आम जरूरतों की चीजों के दाम कितने बढ़े या घटे

Nirmala Sitharaman
X
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश कर दिया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश कर दिया है। बजट में इस बार कुछ भी सस्ता या महंगा नहीं हुआ है। लेकिन हम आम लोगों के जरूरत की चीजों के दाम पिछले एक साल में कितने बढ़े या घटे उसके बारे में बता रहे हैं। 

भोपाल। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश कर दिया है। बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का छठा बजट है। लोकसभा चुनाव से पहले पेश हुए बजट में इस बार कुछ भी सस्ता या महंगा नहीं हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2017 में लागू किए गए GST के बाद से बजट में केवल कस्टम ड्यूटी, एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाया या घटाया जाता है। जिसका असर गिनी-चुनी चीजों पर पड़ता है। सरकार ने कस्टम ड्यूटी या एक्साइज ड्यूटी में कोई भी बदलाव नहीं किया है। इसलिए इस बार कुछ भी सस्ता या महंगा नहीं हुआ है। लेकिन आम लोगों के जरूरत की चीजों के दाम पिछले एक साल में कितने बढ़े या घटे उसके बारे में बता रहे हैं।

तुअर दाल 110 रुपए से बढ़कर 154 रुपए किलो पर पहुंची
बीते एक साल में तुअर दाल 110 रुपए से बढ़कर 154 रुपए किलो पर पहुंच गई। इस साल चावल 37 रुपए से बढ़कर 43 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह रोजाना उपयोग होने वाले सामान जैसे दूध, शक्कर, टमाटर और प्याज के दाम भी बढ़े हैं। हालांकि गैस सिलेंडर सहित कई अन्य चीजों के दाम में गिरावट भी देखने को मिली है।

जानें सालभर में क्या-कितना बढ़ा या कम हुआ

सामान 1 जनवरी 2023 31 दिसंबर 2023 दाम घटे-बढ़े
आटा ₹36.81 ₹36.69 ₹0.21
चावल ₹37.62 ₹43.23 ₹5.62
तुअर दाल ₹110 ₹154 ₹44
सोयाबीन ₹149 ₹121 ₹28
दूध ₹54.96 ₹58.06 ₹3.10
शक्कर ₹41.45 ₹44.66 ₹3.21
टमाटर ₹23.33 ₹33.71 ₹10.38
प्याज ₹26.07 ₹38.79 ₹12.72
घरेलू गैस ₹1053 ₹903 ₹150
कॉमर्शियल गैस ₹1769 ₹1757 ₹12
सोना 10 ग्राम ₹54867 ₹63246 ₹8357
चांदी ₹68092 ₹73395 ₹5303
SBI होम लोन ₹8.90 ₹9.15 ₹0.25
पेट्रेाल दिल्ली 96.72 ₹96.72 ₹0
डीजल ₹89.62 ₹89.62 ₹0

टर्बाइन फ्यूल की कीमत में कटौती की गई है
इधर ऑयल कंपनियों ने हवाई ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत में कटौती की है। दिल्ली में एक हजार लीटर ATF की कीमत में 1,221 रुपए की कमी आई है। ATF के दाम हर एक हजार लीटर के आधार पर तय किए जाते हैं। यानी इसकी कीमत प्रति लीटर की जगह प्रति किलो लीटर मापी जाती है। कीमत में कटौती के बाद डोमेस्टिक एयरलाइनों के लिए टरबाइन फ्यूल की कीमत दिल्ली में 1,00,772.17 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है। वहीं कोलकाता में ATF की कीमत अब 1,09,797.33 रुपए प्रति किलोलीटर, मुंबई में 94,2476 रुपए प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,04,840.19 रुपए प्रति किलोलीटर पर आ गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story