haribhoomi hindi news
Today's Headlines, 28 December 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में हर खबर को पढ़ना और अपडेट रहना मुश्किल है, इसलिए हरिभूमि में सिर्फ एक लिंक में देशभर की प्रमुख खबरें पढ़ने को मिल जाएंगी।

Today's Headlines, 28 December 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में हर खबर को पढ़ना और अपडेट रहना मुश्किल है, इसलिए हरिभूमि में सिर्फ एक लिंक में देशभर की प्रमुख खबरें पढ़ने को मिल जाएंगी। देश-दुनिया की बड़ी खबरें, जो सुर्खियों में हैं...

आज के बड़े इवेंट्स

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में मुख्य सचिवों के सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इसका सब्जेक्ट ईज ऑफ लिविंग है। 
  • गृह मंत्री अमित शाह आज तेलंगाना जाएंगे। वे पार्टी की बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। 
  • छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय जशपुरिया अटल सुशासन समारोह में हिस्सा लेंगे। करीब 11 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। 
  • कांग्रेस पार्टी आज नागपुर में स्थापना दिवस समारोह मनाएगी। जिसमें देशभर के नेता शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव की रणनीति भी बनाई जाएगी। 

अब बड़ी खबरें पढ़िए

तमिलनाडु में डीएमडीके नेता विजयकांत कोरोना पॉजिटिव
तमिलनाडु में देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (DMDK) नेता विजयकांत का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। सांस लेने में तकलीफ के कारण विजयकांत को वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

दिल्ली में घना कोहरा, ट्रेन-फ्लाइट पर असर
समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश में कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। दिल्ली में कई ट्रेनें कोहरे के कारण लेट चल रही हैं। बुधवार को 9 विमानों को डायवर्ट कर दिया गया था। 

पुतिन को पीएम मोदी को रूस आने का दिया न्योता
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पीएम मोदी को अगले साल रूस आने का न्योता दिया है। दरअसल, विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस के दौरे पर हैं। उनकी बुधवार को क्रेमलिन में पुतिन से मुलाकात हुई। पुतिन ने जयशंकर से कहा कि हमें अपने मित्र नरेंद्र मोदी को रूस में देखकर खुशी होगी। 

एपी के गुना में बस हादसा, 11 लोग जिंदा जले
मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार रात एक डंपर के टकराने के बाद बस में भीषण आग लग गई। यात्री लपटों से घिर गए। 11 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। 14 अन्य गंभीर रूप से झुलसे हैं। सीएम मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए मदद का ऐलान किया है। बस अरोन की ओर जा रही थी। बस में 30 लोग सवार थे। उनमें से सिर्फ चार बाहर निकलने में कामयाब हो सके।

 

7