Logo
election banner
Today's Headlines, 26 December 2023: देश में एक बार फिर कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण का राज्य केरल है। लोगों को खास सर्तकता बरतने ही सलाह दी गई है।

Today's Headlines, 26 December 2023: देश में एक बार फिर कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण का राज्य केरल है। लोगों को खास सर्तकता बरतने ही सलाह दी गई है। उधर, विदेश मंत्री एस. जयशंकर रूस की पांच दिन की यात्रा पर हैं। वह अपने समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ बातचीत करेंगे। पढ़िए 26 दिसंबर की प्रमुख खबरें...

वीर बाल दिवस आज, पीएम मोदी मार्च पास्ट को दिखाएंगे हरी झंडी
दिल्ली के भारत मंडपम में मंगलवार को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। सुबह साढ़े 10 बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। पीएम युवाओं के मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य नागरिकों, खासकर छोटे बच्चों को गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के अदम्य साहस की कहानी से अवगत करा है। 

लखनऊ के स्क्रैप मार्केट में लगी भीषण आग
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केशव नगर इलाके में एक स्क्रैप मार्केट में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

मानव तस्करी के शक में फ्रांस में रोका गया विमान मुंबई पहुंचा
मानव तस्करी के शक में फ्रांस में रोका गया विमान मुंबई पहुंचा। इसमें 276 यात्री थे। यह विमान चार दिनों से फ्रांस के पेरिस में फंसा हुआ था। 

क्रिकेट खेलते वक्त बीजेडी विधायक घाायल
ओडिशा में बीजू जनता दल के विधायक भूपेंद्र सिंह सोमवार को घायल हो गए। वे कालाहांडी जिले के बेलखंडी में एक खेल कार्यक्रम में थे। क्रिकेट का उद्घाटन करने के बाद उनका संतुलन बिगड़ा और पिच पर गिरकर घायल हो गए। जिस वक्त ये हादसा हुआ, विधायक बल्लेबाजी में अपना हाथ आजमा रहे थे। उनके सिर में चोट लगी है। 

राष्ट्रपति ने तीनों कानूनों को दी मंजूरी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद द्वारा पिछले दिनों पारित किए गए नए आपराधिक न्याय विधेयकों पर अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं। ये कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य कानून हैं। ये तीनों कानून भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और साक्ष्य अधिनियम की जगह लाए गए हैं। 

jindal steel Ad
5379487