Logo
election banner
Today's Headlines, 25 December 2023: मध्य प्रदेश में आज, सोमवार को डॉक्टर मोहन यादव मंत्रिमंडल शपथ लेगा। इसके अलावा राजस्थान में भी आज पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

Today's Headlines, 25 December 2023: मध्य प्रदेश में आज, सोमवार को डॉक्टर मोहन यादव मंत्रिमंडल शपथ लेगा। इसके अलावा राजस्थान में भी आज पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। 15 विधायक कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं। आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडेय आज जम्मू दौरे पर जा सकते हैं। यहां आतंकी हमलों के बीच सुरक्षा इंतजाम का जायजा लेंगे। 

यूक्रेन 106 साल बाद सेलिब्रेट करेगा क्रिसमस
रूस की तरह यूक्रेन में क्रिसमस 25 दिसंबर को न मनाकर 7 जनवरी को मनाया जाता रहा है। लेकिन इस बार यूक्रेन में क्रिसमस आज यानी 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूक्रेन सरकार यह संदेश देना चाहती है कि यूक्रेन उन परंपराओं को नहीं मानता है जिन्हें रूस मानता है। 

आज पूर्व पीएम अटल का जन्मदिवस
आज पूर्व पीएम अटल बिहारी का जन्मदिन है। 25 दिसंबर 1924 को उनका मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्म हुआ था। इस दिन को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाती है अटल बिहारी वाजयेपी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। पहली बार वे 1996 में 13 दिन के लिए पीएम बने थे। यह भारतीय इतिहास में अब किसी भी पीएम का सबसे छोटा कार्यकाल है। 

चीन के निकेल प्लांट में विस्फोट, 13 की मौत
चीन के निकेल प्लांट में भीषण विस्फोट हुआ। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। यह प्लांट चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का हिस्सा है। हादसा पीटी इंडोनेशिया मोरोवाली इंडस्ट्रियल पार्क की सहायक कंपनी पीटी इंडोनेशिया सिंगशान स्टेनलेस स्टील प्लांट में हुई। राहत-बचाव का काम जारी है। 

मालवीय की कृतियों का विमोचन करेंगे पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को पंडित मदन मोहन मालवीय की 162वीं जयंती पर उनकी संग्रहित कृतियों के 11 खंडों के पहले संस्करण का विमोचन करेंगे। इन खंडों में मालवीय के अप्रकाशित पत्र, लेख, हिंदी साप्ताहिक अभ्युदय की संपादकीय सामग्री को शामिल किया गया है।  

jindal steel Ad
5379487