तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष और पूर्व IPS अन्नामलाई पर क्यों दर्ज हुआ केस? जानिए पूरा मामला

K.Annamalai
X
K.Annamalai
Tamil Nadu: रविवार को के अन्नामलाई ने अपने समर्थकों के साथ  एन मन एन मक्कल रैली निकाली थी। इस दौरान पापिरेड्डीपट्टी के पास बोम्मिडी में सेंट लूर्डेस चर्च के बाहर उनका ईसाई युवाओं के एक समूह के साथ विवाद हुआ था।

Tamil Nadu: पुलिस की नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरे तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष और पूर्व IPS अन्नामलाई कुप्पुसामी (K Annamalai) विवादों में हैं। उनके खिलाफ राज्य की धर्मपुरी पुलिस ने केस दर्ज किया है। अन्नामलाई पर दो समुदायों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने का आरोप है। भाजपा नेता के खिलाफ ईसाई युवाओं के एक समूह के साथ उनके विवाद को लेकर मामला दर्ज किया गया। रविवार को पापिरेड्डीपट्टी के पास बोम्मिडी में सेंट लूर्डेस चर्च के बाहर उनकी रैली एन मन एन मक्कल के दौरान चर्च में उनके प्रवेश पर ईसाई समूह ने आपत्ति जताई थी।

इन तीन धाराओं में केस दर्ज
धर्मपुरी पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई के खिलाफ IPC की तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें धारा 153 (A), 504, 505 (2) शामिल है। अन्नामलाई पर धार्मिक शत्रुता को बढ़ावा देने और सार्वजनिक शांति के लिए उकसाने और पूजा स्थल पर लोगों के वर्गों के बीच दुर्भावना रखने का मामला दर्ज किया है।

चर्च में घुसने का किया था प्रयास
दरअसल, बीते रविवार को के अन्नामलाई ने अपने समर्थकों के साथ एन मन एन मक्कल रैली निकाली थी। इस दौरान पापिरेड्डीपट्टी के पास बोम्मिडी में सेंट लूर्डेस चर्च के बाहर उनका ईसाई युवाओं के एक समूह के साथ विवाद हुआ था। अन्नामलाई ने चर्च में प्रवेश करने और मैरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का प्रयास किया था। हालांकि, वहां एकत्र ईसाई युवाओं ने नारे लगाए और चर्च में उनके प्रवेश पर आपत्ति जताई।

 K.Annamalai
K.Annamalai

दो गुटों के बीच हुई थी झड़प
इस पर अन्नामलाई ने कहा था कि क्या चर्च उनके नाम पर है और अगर वह 10,000 लोगों को इकट्ठा करके धरना देंगे तो वे क्या करेंगे। इस बात को लेकर अन्नामलाई उलझ गए और दोनों गुटों के बीच झड़प हुई थी। पी. पल्लीपट्टी के 28 वर्षीय कार्तिक ने बीजेपी अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अन्नामलाई पर केस दर्ज किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story