Rajya Sabha Election 2024: सोनिया गांधी ने राजस्थान से फाइल किया नॉमिनेशन, कांग्रेस ने 4 राज्यों के लिए राज्यसभा कैंडिडेट का किया ऐलान

Rajya Sabha Election 2024
X
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा सांसद के तौर पर नामांकन दाखिल किया।
Rajya Sabha Election 2024: कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन फाइल किया। सोनिया लोकसभा से 5 बार सांसद रह चुकी हैं। यह पहला मौका है जब उन्होंने राज्यसभा सांसद के तौर पर नामांकन दाखिल किया है।

Rajya Sabha Election 2024: सोनिया गांधी ने बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बुधवार को कांग्रेस की ओर से घोषणा की गई कि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले बुधवार को सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने स्वागत किया।

कांग्रेस ने चार राज्यों के कैंडिडेट्स की घोषणा की
बुधवार सुबह कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक सूची जारी की। सूची में राजस्थान से सोनिया गांधी को नॉमिनेट किया गया। वहीं कांग्रेस ने बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह को, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी को महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया गया है। हंडोरे विलासराव महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

सोनिया 5 बार रह चुकी हैं लोकसभा सांसद
कांग्रेस का राजस्थान से एक राज्यसभा सीट जीतना निश्चित है। सोनिया गांधी 5 बार लोकसभा सांसद रही हैं। पहली बार है जब वह राज्यसभा के लिए नॉमिनेट हुई हैं। इस बार संसद चुने जाने पर सोनिया गांधी का यह सांसद के तौर पर छठा कार्यकाल होगा। बता दें कि सोनिया गांधी अब तक लोकसभा में उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व करती रही हैं। सोनिया गांधी को साल 1999 में पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

राज्यसभा चुनाव: जानें कब, क्या होगा
बता दें राज्यसभा चुनाव का नामांकन 15 फरवरी तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन की जांच 16 फरवरी को होगी। 20 फरवरी तक कैंडिडेट्स अपने नाम वापस ले सकते हैं। 27 फरवरी को मतदान होगा और 27 को ही शाम पांच बजे मतगणना होगी। मालूम हो कि राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव राज्य विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्यों की ओर से अप्रत्यक्ष तौर पर किया जाता है। राज्यसभा एक स्थायी सदन है। इसके एक-तिहाई सदस्य हर 2 साल में रिटायर हो जाते हैं, जिससे सदन के कामकाज में निरंतरता बनी रहती है। राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 6 साल का होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story