PM Modi Record: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जो भारतीय राजनीति के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है। वे भारत के किसी भी राज्य या केंद्र सरकार के प्रमुख (Head of Government) के रूप में सबसे लंबी अवधि तक सेवा करने वाले नेता बन गए हैं। पीएम मोदी ने शासन प्रमुख के तौर पर 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि उनके दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन और 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प को प्रमाणित करती है।
मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक
स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाले पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सफर बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में तीन बार और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीन बार (2014, 2019 और 2024) अपनी पार्टी को जीत दिलाकर नेतृत्व किया है। इस दौरान उन्होंने बिना एक भी दिन की छुट्टी लिए निरंतर 24 वर्षों तक जनसेवा की है, जिसे उनके सहयोगियों ने 'समर्पण की पराकाष्ठा' बताया है।
अमित शाह और राजनाथ सिंह ने दी बधाई
इस मील के पत्थर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'X' पर पोस्ट कर पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने लिखा, "मोदी जी के दशकों के सेवाकाल ने अपना एक युग रचा है। बिना छुट्टी लिए 24 वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करना उनके अटूट संकल्प का प्रकटीकरण है।" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बधाई देते हुए कहा कि मोदी जी का जीवन गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक राष्ट्र के प्रति शुद्ध भक्ति और निरंतर सेवा की यात्रा है।
Modi Ji’s decades of Seva have shaped an era of his own. Whether it is giving the poor their rights, setting new landmarks in development or enhancing the nation's pride on global platforms, the Modi era has transformed India unrecognisably.
— Amit Shah (@AmitShah) March 22, 2026
Fostering this new India required a…
Prime Minister Shri @narendramodi is now the longest-serving head of a government in India.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) March 22, 2026
Pure devotion to the nation and its people defines PM Modi Ji. From his unwavering commitment as the Chief Minister of Gujarat to his dedicated leadership as the Prime Minister, his life… pic.twitter.com/llGPwziZZC
केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने भी दी बधाई
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे विश्वास और सेवा की प्रेरक यात्रा बताया। वहीं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पीएम मोदी ने सेवा और दृढ़ संकल्प का एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी उनके निर्णायक नेतृत्व की तारीफ की।
A truly remarkable milestone.
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) March 22, 2026
Hon'ble PM Shri @narendramodi ji today becomes the longest-serving head of a government in India, surpassing the 8,930-day record of former Sikkim CM Pawan Kumar Chamling.
His 8,931 days of service, from Gujarat CM to Prime Minister, stand as a… pic.twitter.com/ddtlJzush1
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, राष्ट्र के यशस्वी नेतृत्वकर्ता और प्रधानसेवक माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने सेवा, समर्पण और अटूट संकल्प की एक मिसाल स्थापित की है। 8,931 दिनों तक लगातार जनता के कल्याण में कार्य करते हुए वे भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले… pic.twitter.com/xchX8QtBiI
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) March 22, 2026
A historic milestone shaped by tireless dedication, decisive leadership and unwavering commitment to Bharat.
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) March 22, 2026
Prime Minister Shri @narendramodi Ji today completes 8,931 days in public office as the head of a government, surpassing all previous records to become the… pic.twitter.com/bIJx9idq6D
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बात पर जोर दिया कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है, जो हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।
8931 days of JanSeva, a record in serving the people
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 22, 2026
With 8931 days in public life, longest ever tenure, Hon PM Narendra Modi Ji’s journey, from serving as Chief Minister to leading our Nation as the Prime Minister, reflects unwavering commitment to public service and… pic.twitter.com/ud849pTbpf
डिजिटल दुनिया के भी 'निर्विवाद किंग' बने मोदी
शासन के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी पीएम मोदी की लोकप्रियता का डंका बज रहा है। हाल ही में उन्होंने यूट्यूब पर 30 मिलियन (3 करोड़) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार किया है, जो किसी भी वैश्विक नेता के लिए सबसे अधिक है। वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से 7 गुना अधिक सब्सक्राइबर्स के साथ डिजिटल पहुंच में सबसे आगे हैं। इसके अलावा, इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले राजनेता और वैश्विक नेता बन चुके हैं, जो उनके ग्लोबल आउटरीच को दर्शाता है।








