पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला: अंबाला में बोले- कांग्रेसी भारत की सेना को कमजोर बनाकर रखते थे, इनके लिए वोट बैंक ही सब कुछ

PM Modi in Ambala
X
PM Modi in Ambala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हरियाणा के अंबाला में रैली को संबोधित किया।
PM Modi in Ambala: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को महिलाओं, किसानों और युवाओं से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस को सिर्फ वोट से मतलब है। दिल्ली और हरियाणा में ये हाथ में झाड़ू लेकर घूम रहे हैं और पंजाब में कह रहे हैं कि झाड़ू वाला चोर है।

PM Modi in Ambala:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (18 मई) को हरियाणा के अंबाला में रैली को संबोधित किया। मंच से प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को महिलाओं, किसानों और युवाओं से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस को सिर्फ वोट से मतलब है। दिल्ली और हरियाणा में ये हाथ में झाड़ू लेकर घूम रहे हैं और पंजाब में कह रहे हैं कि झाड़ू वाला चोर है। इन लोगों ने हरियाणा वालों को समझ क्या रखा है। इनके लिए वोट बैंक ही सबकुछ है।

कांग्रेस दलितों , पिछड़ों का आरक्षण छीनना चाहती है
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण धर्म के आधार पर बांट देंगे। ये दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीन लेना चाहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमारी सेना और हमारे फौजियों को धोखा देने का रहा है। देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने भारत की सेना में ही किया था। इस ट्रैक रिकॉर्ड को जबतक कांग्रेस सत्ता में रही, हमेशा नए-नए घोटाले करके बनाए रखा।

कांग्रेसी भारत की सेना को कमजोर बनाकर रखते थे
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटाला और हेलिकॉप्टर घोटाला जैसे घोटालों को अंजाम दिया। कांग्रेसी भारत की सेना को कमजोर बनाकर रखते थे ताकि विदेश से हथियार मंगाने के नाम पर मोटी कमाई कर सकें। हमारे सैनिकों की छोटी छोटी जरूरतों को ये कांग्रेसी पूछते तक नहीं थे। कांग्रेस के कार्यकाल में हमारे सैनिकों को कपड़े, जूते, बुलेट प्रूफ जैकेट भी ठीक से नसीब नहीं होते थे। उनके पास अच्छी राइफलें तक नहीं थी।

मैंने भारत की सेना को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान शुरू किया
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में सैनिकों को लाठी देकर आतंकियों की गोलियों का मुकाबला करने को कहा जाता था। जब मोदी सरकार में आया तो कहा कि ऐसा नहीं चलेगा। मैंने भारत की सेना को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान शुरू किया। आज सेना को मेड इन इंडिया हथियार मिल रहे हैं। जो भारत कभी दूसरे देशों से हथियार मंगाता था, वो अब दूसरे देशों को हथियार बेच रहा है। कांग्रेस ने हमारे पूर्व सैनिकों के साथ भी विश्वासघात किया।

कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन के लिए तरसाया
चार दशकों तक कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन के लिए तरसाती रही। जब 2013 में इनको लगा कि मोदी बहुत बड़ी चुनौती बन गया तो उन्होंने जाते-जाते वन रैंक वन पेंशन के लिए 500 करोड़ के बजट का प्रावधान किया। अब उस 500 करोड़ का कागज लेकर यह शहजादे हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में पूर्व सैनिकों का सम्मेलन करते थे और भ्रम फैलाने का का काम करते थे। कहते थे कि हमने वन रैंक वन पेंशन कर दिया। इनकी झूठ बोलने की इतनी आदत है कि बड़े बडे़ पत्रकार भी भ्रम में रहते हैं, ये लोग ऐसा शानदार झूठ बाेलते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story