PM Modi Eid ul-Fitr 2026: रमज़ान के पवित्र महीने के समापन के साथ ही आज देशभर में ईद-उल-फितर 2026 का त्योहार हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को ईद उल फितर की शुभकामनाएं दी हैं। और भाई-चारे का संदेश भी दिया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा है- ईद-उल-फितर की शुभकामनाएँ। यह त्योहार चारों ओर भाईचारा और इंसानियत को बढ़ावा दे। सभी खुश और स्वस्थ रहें। ईद मुबारक!'
Best wishes on Eid-ul-Fitr. May this day further brotherhood and kindness all around. May everyone be happy and healthy.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 21, 2026
Eid Mubarak!
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी ईद उल फितर की शुभकामनाएं
ईद-उल-फितर 2026 के खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को बधाई दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ईद-उल-फ़ित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। आइए इस अवसर पर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।
ईद-उल-फ़ित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। आइए इस अवसर पर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 21, 2026
देशवासियों को नवरोज की भी दी शुभकामनाएं
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नवरोज की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा- नवरोज के इस विशेष अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आने वाला वर्ष समृद्धि और खुशियों से भरा हो। सभी लोग स्वस्थ रहें और आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण हों। नवरोज मुबारक!
Greetings on the special occasion of Navroz.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 21, 2026
Praying for a year filled with prosperity and joy. May everyone be healthy and may all aspirations be realised.
Navroz Mubarak!










