मंडी से सांसद कंगना रनौत के एक बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया है।
जहां कंगना का कहना है कि सदन में कुछ आचरण असहजता पैदा करते हैं, वहीं कांग्रेस और विपक्ष इसे व्यक्तिगत हमला बताते हुए सरकार पर मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगा रहे हैं।
इस बयान के बाद राजनीति में भाषा और मर्यादा को लेकर बहस और तेज हो गई है।
सबसे बड़ा सवाल यही है-
क्या राजनीति में व्यक्तिगत टिप्पणियां नई रणनीति बन रही हैं या यह संवाद के स्तर में गिरावट का संकेत है?
इसी मुद्दे पर हरिभूमि और INH के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ विशेष चर्चा में राजनीतिक दलों के प्रवक्ताओं और वरिष्ठ पत्रकारों ने अपनी राय रखी।
Debate Panel
- प्रियंका गुप्ता – प्रवक्ता, कांग्रेस
- अजय शुक्ला – वरिष्ठ पत्रकार
- डॉ. ममता त्यागी – प्रवक्ता, बीजेपी
इस खास पेशकश में किसने क्या कहा? ऊपर दिए गए वीडियो में देखिए पूरी बहस।










