Petrol-Diesel सस्ता हुआ: तेल कंपनियों ने देशभर में 2 रुपए प्रति लीटर घटाए दाम, लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी को राहत

Petrol-Diesel Price Cut:
X
Petrol-Diesel Price Cut:
Petrol-Diesel Price Cut: लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती कर केंद्र सरकार ने आम जनता को तोहफा दिया। नई दरें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होंगी।

Petrol-Diesel Price Cut: लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में पेट्रोल-डीजल 2 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया। केंद्र सरकार ने गुरुवार रात पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती कर आम जनता को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया। नई दरें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो जाएंगी। दूसरी ओर, राजस्थान सरकार ने भी 2 फीसदी VAT कम करने का फैसला लिया था। इससे पहले तेल कंपनियों ने 21 मई 2022 को ईंधन के दाम घटाए थे।

पेट्रोलियम मंत्री ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने X पोस्ट में पेट्रोल-डीजल की कीमतों से जुड़ी जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा- पेट्रोल और डीजल के दाम 2 रुपए कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से यह साबित कर दिया कि उनका लक्ष्य करोड़ों भारतीय परिवारों का हित और सुविधा है।

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर 2% VAT घटा
इससे पहले राजस्थान सरकार ने डीजल-पेट्रोल पर 2 प्रतिशत वेट कम करने का फैसला लिया। कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया। इससे राज्य में पेट्रोल के दाम में 1.40 रुपए से लेकर 5.30 रुपए की कमी आएगी। जबकि डीजल 1.34 रुपए से लेकर 4.85 रुपए सस्ता हो जाएगा। शुक्रवार सुबह 6 बजे से राजस्थान के लोगों को वेट के साथ पेट्रोलियम कंपनियों के द्वारा कम की गई कीमतों का भी लाभ मिलेगा। (पढ़ें पूरी खबर...)

14 मार्च 2024: महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
1. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर है।
2. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपए प्रति लीटर है।
3. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपए प्रति लीटर है।
4. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.33 रुपए प्रति लीटर है।

15 मार्च 2024: से क्या होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

महानगर पेट्रोल (15 मार्च) डीजल (15 मार्च)
दिल्ली

94.72 रु./लीटर

87.62 रु./लीटर

मुंबई

104.21 रु./लीटर 92.15 रु./लीटर

कोलकाता

103.94 रु./लीटर 90.76 रु./लीटर

चेन्नई

100.75 रु./लीटर 92.34 रु./लीटर
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story