पेरू में Mummies के एलियन होने का दावा खारिज: फिर क्या था 'कंकाल' का राज, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा

Peru Alien
X
पेरू में पिछले साल सितंबर में मेक्सिको की संसद में दिखाए गए कंकालों का राज खुल गया है।
Peru Alien Mummies Skeleton Mystery Updates: कथित एलियन के कंकाल पिछले साल सितंबर में कस्टम विभाग के अधिकारियों ने मेक्सिको जा रहे एक शिपमेंट से जब्त किया गया था। कंकालों में दो गुड़िया जैसी आकृतियां थीं।

Peru Alien Mummies Skeleton Mystery Updates: पेरू में पिछले साल सितंबर में मेक्सिको की संसद में दिखाए गए कंकालों का राज खुल गया है। साथ ही उनके एलियन होने का दावा भी खारिज कर दिया गया है। राजधानी लिमा में शुक्रवार को पेरू इंस्टीट्यूट फॉर लीगल मेडिसिन एंड फॉरेंसिक साइंस के प्रोफेसर फ्लावियो एस्ट्राडा ने कहा कि वे एलियंस नहीं हैं। कथित एलियन के कंकाल असल में इंसानों और जानवरों के अंगों से बनीं गुड़िया हैं। हड्डियों को सिंथेटिक गोंद से चिपकाया गया था।

मेक्सिको जा रहे एक शिपमेंट से जब्त हुए थे कंकाल
दरअसल, कथित एलियन के कंकाल पिछले साल सितंबर में कस्टम विभाग के अधिकारियों ने मेक्सिको जा रहे एक शिपमेंट से जब्त किया गया था। कंकालों में दो गुड़िया जैसी आकृतियां थीं। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने कहा कि कंकाल कागज, गोंद, धातु और मानव और जानवरों की हड्डियों से बनाई गए थे। इनका किसी बाहरी दुनिया से कोई संबंध नहीं है।

एस्ट्राडा ने कहा कि नतीजे बिलकुल सरल हैं। कंकालों के एलियन होने की बात सिर्फ कहानी है। कंकाल के तीन उंगली वाले हाथ की जांच की गई। इसकी हड्डियां पेरू के ही नाज्का क्षेत्र से ली गई हैं। उन्हें पूर्व-हिस्पैनिक काल के दौरान इकट्ठा नहीं किया गया था। वे एलियन नहीं हैं।

peru Alien
मेक्सिको जा रहे एक शिपमेंट से जब्त किया गया था।

लाल, हरे और नारंगी रंग के पहने थे कपड़े
विशेषज्ञों ने शुक्रवार को पत्रकारों को लाल, नारंगी और हरे रंग के कपड़े पहने 2 फुट लंबी कुछ गुड़िया दिखाईं। उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि गुड़िया बनाने के लिए पक्षियों, कुत्तों और अन्य जानवरों की हड्डियों का इस्तेमाल किया गया था।

मेक्सिको की संसद में दिखाए गए थे ममीज
मेक्सिको की संसद में पहली बार एलियन की ममी पेश की गई थी। दावा किया गया था कि ये शव पेरू की एक खदान से मिले थे जो करीब एक हजार साल पुराने हैं। इसके बाद शवों का लैब टेस्ट हुआ। रिपोर्ट में कहा गया था कि एलियन ममी को अलग-अलग हड्डियों से जोड़कर नहीं बनाया गया है। यह एक पूरा कंकाल है। टेस्ट में एलियन के कंकाल से छेड़छाड़ के सबूत भी नहीं मिले थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story