Waqf Bill 2024: वक्फ संशोधन बिल पेश लोकसभा में पास, 288 सांसदों ने किया समर्थन; आज राज्यसभा में होगी बहस

Waqf Bill Controversy in Parliament
X
Waqf Bill Controversy in Parliament
Parliament Waqf Bill Updates: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार (2 अप्रैल 2025) दोपहर वक्फ संशोधन विधेयक 2024 लोकसभा में पेश किया। भोपाल में मुस्लिम महिलाओं ने सड़क पर आकर इसका सपोर्ट किया।

Parliament Waqf Bill Updates: वक्फ संशोधन विधेयक-2024 लोकसभा में पास हो गया। बुधवार (2 अप्रैल 2025) को करीब 12 घंटे की लंबी बहस के बाद वोटिंग हुई। इसमें 520 सांसदों ने हिस्सा लिया। 288 ने पक्ष और 232 ने बिल के विरोध में मतदान किया। आज गुरुवार को राज्यसभा में वक्फ बिल पर चर्चा होगी।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन बिल को उम्मीद (यूनीफाइड वक्फ मैनेजमेंट इम्पावरमेंट, इफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट) नाम दिया है। बताया, UPA सरकार ने 5 मार्च 2014 को 123 प्राइम लोकेशन की प्रॉपर्टी को दिल्ली वक्फ बोर्ड को सौंप दी थी। कांग्रेस ने चुनावी फायदे के लिए किया था, लेकिन जनता ने उसे चुनाव हरा दिया। वहीं अखिलेश यादव ने कहा, सरकार नाकामी छिपाने लिए यह बिल ला रही है। उसे महाकुंभ में मारे गए लोगों की चिंता नहीं है। मुसलमानों का उद्देलित कर ध्रुवीकरण करना चाहते हैं।

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को लेकर यूपी बिहार सहित देशभर में अलर्ट जारी है। भोपाल में विरोध-प्रदर्शन हुआ तो कुछ मुस्लिम महिलाएं सड़क पर उतरकर इसका समर्थन करने लगीं। इसके समर्थन में मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। कुछ अन्य मुस्लिम नेताओं ने भी इसका समर्थन किया है। पर्सनल लॉ बोर्ड ने देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।

अखिलेश यादव बोले-

  • अखिलेश यादव बिना नाम लिए नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। कहा, हम उनका हाथ पकड़कर यहां आए थे, लेकिन आज वह नजर नहीं आ रहे। पता नहीं कब मिल जाएं।
  • अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा वक्फ बिल लाकर समाज को बांटना चाहती है। मुस्लिम समुदाय को उद्देलित करना चाहती है। ताकि, अशांति फैले और वह चुनावों में उन्हें ध्रुवीकरण करने का मौका मिले।
  • अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा एक अलोकतांत्रिक पार्टी है। वक्फ बिल के पीछे न उसकी नियत सही है और न ही उद्देश्य। इसके जरिए वह राजनीतिक फायदा लेना चाहते हैं। साम्प्रदायिक तनाव पैदा करना चाहते हैं। इन सबके जिरए वह अपना वोटबैंक मजबूतर करना चाहती है।
  • अखिलेश यादव ने कहा, रेलवे जमीन हो या फिर सेना की, लेकिन क्या रेलवे की जमीनें नहीं बेची जा रही हैं। सरकार को स्पष्ट करना होगा कि वक्फ की जमीन का उपयोग दूसरे उद्देश्यों को नहीं होगा।
  • अखिलेश यादव ने कहा, सरकार जब भी कोई बिल लेकर आती है तो अपनी नाकामी छिपाती है। वक्फ बिल लाकर मुसलमानों की जमीन सुरक्षित करने की बात करते हैं, लेकिन महाकुंभ में मारे गए हिंदुओं की सूची कहां है?
  • अखिलेश यादव ने कहा, वक्फ बोर्ड में महिला सदस्यों को मौका देने की बात कही जा रही है, लेकिन मैं देखना चाहूंगा कि बिहार चुनाव में भाजपा कितना महिलाओं को टिकट देती है।
  • अखिलेश यादव ने कहा, यह देश मिलीजुली संस्कृति से चलता है। पिछले दिनों हमने ईद मनाया। मैं ईद का पर्व मनाने जा रहा था, लेकिन उत्तर प्रदेश की पुलिस ने मुझे रोक दिया। मंत्री जी को जवाब देना चाहिए कि आखिर किसके कहने पर रोका गया।
  • अखिलेश यादव ने कहा, वक्फ संशोधन बिल जिसके लिए लाया जा रहा है, जिसके लिए कानून बदला जा रहा है, उनकी बातों को भी तवज्जो देना होगा।
  • समाजपार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा में मुकाबला चल रहा है। कहा, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी अपना अध्यक्ष नहीं चुन पा रही। इस पर अमित शाह ने जवाब दिया। कहा, हमारी पार्टी 12-13 करोड़ सदस्यों में अध्यक्ष चुनती है। सामने बैठी पार्टियों में परिवार के 5 लोग ही अपना अध्यक्ष चुनते हैं। मैं कहता हूं-आप अगले 5 साल तक अध्यक्ष बने रहोगे।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई बोले-

  • गौरव गोगोई ने कहा, आज एक समाज की जमीन पर सरकार की नजर है, कल दूसरे अल्पसंख्यकों के साथ भी ऐसा ही बर्ताव होगा। कानून संशोधन की जरूरत है। मैं यह नहीं कहता कि संशोधन न हो, लेकिन संशोधन ऐसा हो जिससे बिल ताकतवर बने। इस संशोधन से समस्याएं और बढ़ेंगी।

  • गौरव गोगोई ने कहा, सत्तापक्ष के लोग भाईचारे का वातावरण समाप्त करना चाहते हैं। वह चाहते हैं देशभर में इसे लेकर केस चलें।

  • राज्य सरकारों की पावर खत्म करना चाहते हैं। अभी वक्फ संबंधी नियम बनाने की ताकत राज्य सरकार के पास है। वह सर्वे कमिश्नर के पक्ष में नियम बना सकती है। भाजपा संशोधन के नाम पर इसे हटाना चाहती है।

  • कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, भाजपा सरकार मानती है कि 5 साल तक इस्लाम मानने वाला ही वक्फ क्रिएट करता है। पहले कोई भी व्यक्ति वक्फ बना सकता है, यही तो हमारा सेक्युलर ढांचा है।
  • गौरव गोगोई ने कहा, वक्फ बोर्ड में 2 महिलाएं होनी चाहिए। यह तो पहले भी था। 2 से ज्यादा महिलाएं भी हो सकती थीं। विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी इसकी मेम्बर हो सकती थीं, भाजपा को फैलाना है कि पुराना कानून महिलाओं के खिलाफ है। उसमें कहां लिखा है कि महिलाएं इसकी सदस्य नहीं हो सकतीं।
  • गौरव गोगोई ने कहा, वक्फ का रेवेन्यू पहले 7% था, जिसे घटाकर 5% कर दिया। क्या सरकार नहीं चाहती कि वक्फ बोर्ड ठीक से चलें और इनका आधुनिकीकरण हो। आप इसे कमजोर करना चाहते हैं। इसीलिए तो रेवेन्यू का प्रतिशत घटाया। हमारा सुझाव है कि रेवेन्यू 11% तक बढ़ाया जाए।
  • गौरव गोगोई ने कानून मंत्री पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा, सरकार को जेपीसी की बैठकों का ब्योरा सार्वजनिक करना चाहिए। उसमें नया वक्फ बिल का जिक्र तक नहीं हुआ। सिर्फ पोर्टल पर विचार हुआ। नया वक्फ बिल चाहिए, इसका जिक्र किसी मीटिंग में नहीं हुआ।

अमित शाह बोले-बदलाव स्वीकारना होगा
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, वक्फ (संशोधन) विधेयक संयुक्त संसदीय समिति को सौंपा गया था। जहां चर्चा के बाद इसे दोबारा संसद में पेश किया गया है। हमारे पास कांग्रेस जैसी समिति नहीं है। कांग्रेस के जमाने में जेपीसी ठप्पा लगाती थी। हमारी समिति लोकतांत्रित तरीके से चर्चा करती है। चर्चा, विचार-विमर्श और बदलाव के बाद बिल आया है। बदलाव स्वीकार नहीं करना तो समिति का क्या मतलब है?

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू बोले-

  • किरेन रिजिजू ने कहा, जमीन का विवाद अब कलेक्टर से ऊपर का अधिकारी देखेगा। वक्फ प्रॉपर्टी आदिवासी एरिया में क्रिएट नहीं कर सकते। वक्फ ट्रिब्यूनल में 3 मेंबर होंगे। ताकि, इससे जुड़े केस जल्द निराकृत हो सकें। वक्फ के ट्रिब्यूनल के फैसले से कोई खुश नहीं हैं तो अदालत जा सकता है।

  • किरेन रिजिजू के मुताबिक, वक्फ संशोधन बिल से डेटा सेंट्रलाइज होगा, वेबसाइट बनेगी। ट्रैकिंग होगी और समय पर काम होगा। ऑडिट और करेक्शन कर सकेंगे। लैंड चूंकि राज्य का विषय है। इसलिए राज्य सरकारों को पूरी अथॉरिटी मिलेगी। निगरानी का काम राज्य सरकारें ही करेंगी।

  • वक्फ धार्मिक और चैरिटेबल के मकसद से बनाए गए हैं। इसिलए देखेंगे कि आय हो रही है या नहीं। इनकम जनरेशन के लिए आपके सुझावों का भी स्वागत है। दरगाहों और मस्जिदों के इमामों ने भी सुझाव दिए हैं।

  • केंद्रीय कानून मंत्री किरेन ने सदन को बताया कि वर्तमान में 8.72 लाख वक्फ सम्पत्तियां हैं। इनका सही इस्तेमाल करें तो मुसलमान ही नहीं, देश की तकदीर बदल जाएगी। मैं जम्मू-कश्मीर गया, वहां वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन महिला हैं। उन्होंने बताया कि पहले इनकम और रिकॉर्ड की कोई व्यवस्था नहीं थी। उनके आने के बाद 40 करोड़ आय हुई है।

  • केंद्रीय कानून मंत्री किरेन के मुताबिक, वक्फ अमेंडमेंट बिल से कई संशोधन रिकमंड हुए हैं। हमने सभी को शामिल किया। पार्लियामेंट्री कमेटी के सुझाव भी हमने शामिल किए है। पूरी प्रक्रिया के बाद सबके मन में उम्मीद जागेगी और नया सवेरा होगा।

  • यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट रजिस्ट्रेशन, सर्वे और कलेक्टर के रोल मैनेजमेंट का पूरा सिस्टम बदलने का काम किया है। मुसलमानों में शिया, सुन्नी, बोहरा, पसमांदा और महिलाओं-बच्चों सहित पूरी कम्युनिटी इन प्रावधानों का स्वागत करती है।

  • केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि 2006 में 4.9 लाख वक्फ प्रॉपर्टी थी। जिनकी टोटल आय 163 करोड़ थी। 2013 में यह इनकम बढ़कर 166 करोड़ हो गई। यानी 10 साल में 3 करोड़ बढ़ी। हम वक्फ प्रॉपर्टी को बेकार में नहीं पड़े रहना देना चाहते। इसका इस्तेमाल गरीब मुसलमानों के लिए करना चाहते हैं।

AAP और TDP ने जारी किया व्हिप, JDU ने किया सपोर्ट
आम आदमी पार्टी (AAP) और तेलगूदेशम पार्टी (TDP) ने व्हिप जारी कर पार्टी के सभी सांसदों को 2 से 4 अप्रैल तक संसद में उपस्थित रहने के आदेश जारी किया है। वहीं जनता दल यूनाइटेड (JDU) सांसद संजय झा ने JPC में हमारी पार्टी के सदस्यों ने अपनी बात रखी है। मुझे उम्मीद है बिल में हमारे सुझावों को जरूर समायोजित कर लिया गया है।

CPI और पीडीपी ने किया विरोध
सीपीआई सांसद डी राजा ने कहा, सीपीआई समेत वामपंथी दल वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ वोट करेंगे। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, भाजपा सरकार वक्फ संशोधन विधेयक लाकर हमारी संपत्तियों पर कब्जा करना चाहती है। भारत पूरी दुनिया में भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। आज भाजपा सरकार है, लेकिन कल नहीं होगी। लेकिन तब तक पूरा देश बर्बाद हो जाएगा।

अनिस अब्बास ने किया बिल का समर्थन
अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता अनिस अब्बास ने भी वक्फ संशोधन विधेयक 2024 का समर्थन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा, इस बिल के जरिए वक्फ बोर्ड की लूट की दुकान बंद हो रही है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। कहा, ओवैसी और उनके साथियों ने वक्फ की जमीनों का गलत इस्तेमाल किया है।

अजमेर दरगाह प्रमुख ने बिल का किया स्वागत
ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन और अजमेर दरगाह प्रमुख के उत्तराधिकारी सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 का स्वागत किया है। कहा, यह बिल वक्फ की पुरानी खामियों को दूर करेगा और संपत्तियों की लूट रोकेगा। इसका फायदा गरीब मुसलमानों को मिलेगा। सैयद नसीरुद्दीन ने कहा, बिल में बदलाव का हमे लंबे समय से इंतजार था। आज वह घड़ी आ गई है। मुझे उम्मीद है कि इस पर अच्छी बहस होगी और बेहतर कानून बनेगा।

वक्फ बिल: भोपाल में मुस्लिम महिलाओं ने किया सपोर्ट
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़कों पर उतरकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने संशोधन बिल का सपोर्ट किया। इस विधेयक को लेकर आमजन मुखरता से अपनी राय जाहिर नहीं कर रहे हैं, मगर भोपाल में जो नजारा सामने आया है, वह मुस्लिमों की इस विधेयक को लेकर संतुष्टि को जाहिर कर रहा है। महिलाएं बुर्के में ढोल-नगाड़ों के अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए हाथों में पोस्टर लिए नजर आईं, जिन पर 'शुक्रिया मोदी जी' लिखा नजर आया। संशोधन विधेयक को लेकर खुशियां मनाने वाली महिलाओं का कहना है कि देश की मोदी सरकार मुस्लिम समाज के उत्थान और कल्याण के लिए लगातार कदम उठा रही है। तीन तलाक कानून को खत्म कर सरकार ने उनकी जिंदगी को खुशहाल बनाया है। विधेयक में किए गए संशोधनों से भी समाज को लाभ होने वाला है। कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए इन संशोधनों का विरोध कर रहे हैं। उनके मंसूबे पूरे नहीं होने वाले।

undefined
muslim women support Waqf Amendment Bill in Bhopal

सरकार के आधिकारिक बयान पर भरोसा
सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने बिल का विरोध करने वाले लोगों से कहा, लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का हक है। आम जनता को समझ नहीं आता। वह उतना ही सझते हैं, जो उनके नेता बताते हैं। उन्होंने बिल से दरगाहें, खानकाहें या धार्मिक संपत्तियां छिनने वाले दावे को भी खारिज किया है। कहा, मैं सरकार के आधिकारिक बयान पर भरोसा करता हूं और दूसरों को भी इसके लिए सलाह देता हूं।

वक्फ और वक्फ अधिनियम, 1995 क्या है?
वक्फ मुस्लिम कानून द्वारा मान्यता प्राप्त धार्मिक, धार्मिक या धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए चल-अचल संपत्तियों का रख रखाव करता है। जबकि, वक्फ अधिनियम, 1995 के अनुसार, वक्फ इस्लाम में पवित्र, धार्मिक या धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए चल या अचल संपत्तियों को नियंत्रित करता है।

वक्फ संपत्तियां क्या हैं?
वक्फ संपत्तियां इस्लाम के अनुयायियों द्वारा दान की जाती हैं और समुदाय के सदस्यों द्वारा प्रबंधित की जाती हैं। हर राज्य में वक्फ बोर्ड होता है, जिसे कानूनी तौर मान्यता दी गइ है। वक्फ संपत्तियों का अधिग्रहण, रख रखाव और हस्तांतरण वक्फ बोर्ड ही करता है। इन्हें स्थायी रूप से बेचा या लीज पर नहीं दिया जा सकता। मुस्लिम समुदाय की यह सार्वजनिक सम्पत्तियां होती हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story