Logo
Pankaj Udhas passed away: पंकज उधास का सोमवा सुबह करीब 11 बजे मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर सोनू निगम, अनूप जलोटा समेत बॉलवुड की कई हस्तियों ने शोक प्रकट किया।

pankaj udhas passed away: सोमवार को जैसे ही महशूर गायक पंकज उधास के निधन की खबरें सामने आई पूरा बॉलीवुड गम में डूब गया। बॉलीवुड हस्तियों ने पंकज उधास के निधन पर शोक प्रकट किया। अनूप जलोटा, सोनू निगम,  वीनर अभिजीत सावंत ने पंकज उधास के निधन पर शोक प्रकट किया है। म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी इन हस्तियों ने पंकज उधास के साथ जुड़ी अपनी यादें साझा की। 

पंकज से मेरी यारी थी: अनूप जलोटा
अनूप जलोटा ने कहा कि पंकज जी की तबीयत खराब थी, यह बात मुझे  पांच छह महीने पहले से पता थी। हालांकि, मैं किसी को बताता नहीं था। मैं दो तीन महीनों से उनसे बात करने की कोशिश कर रहा था, हालांकि उनकी ओर से फोन नहीं आया। मैं समझ गया था कि उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। मैं उनकी बेटी नायाब से बातचीत करते रहता था। लोगों ने पंकज उधास को खोया है, एक अच्छे सिंगर को खोया है, मैंने तो अपना यार खोया है। हमारी यारी थी। मैं पंकज और तलत तीनों यार थे। हम तीनों ने कई कन्सर्ट साथ किया था। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति दे। 

हमने एक कमाल का आर्टिस्ट को खो दिया: सलीम मर्चेंट

बहुत अफसोस से कहना पड़ा रहा है कि पंकज उधास अब नहीं रहे। पंकज उधास से आपने कभी हाल में मुलाकात की होगी, तो आपकाे लगा नहीं होगा कि वह बीमार थे। उनके चेहरे पर एक नूर था। एक खुशी थी। इतने साल उन्होंने हम सब को एंटरटेन को। अपने गानों से हम म्यूजिशियन और इंडस्ट्री का हौसला बढ़ाया। उनके पास गजलों का पिटारा था। उनके गजल उनकी संपत्ति थी। मेर पास कोई शब्द नहीं है। यह एक बहुत आसमायिक और अचानक आई दुख भरी है। आज हमने बहुत ही कमाल के आर्टिस्ट और उससे भी बढ़कर एक कमाल के इंसान को खोया है। हमने साथ कई बार समय बिताया आज बहुत अफसोस हो रहा है। मैं अभी भी हैरान हूं। 

मेरा दिल रो रहा है: सोनू निगम
पंकज के निधन पर बॉलीवुड के जाने माने सिंगर सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट किए। इनमें से एक में दिविंगत गायक को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सोनू निगम मेरे बचपन का एक अहम हिस्सा थे। मेरे बचचपन के सबसे अहम हिस्सों में से एक रहे पंकज उधास अब नहीं रहे। मैं पंकज उधास को हमेशा मिस करूगा। यह सुनकर कि अब आप(पंकज उधास) इस दुनिया में नहीं हैं, मेरा दिल रो रहा है।, इस दुनिया में आने के लिए बहुत धन्यवाद। ओम शांति।  साथ ही सोनू निगम ने पंकज उधास के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए हार्ट इमोजी बनाते हुए लिखा- आप हमेशा याद आएंगे। 

विशाल ददलानी ने जताया शोक
मशहूर प्लेबैक सिंगी और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने पंकज उधास के निधन पर शोक प्रकट किया। ददलानी ने इंस्टाग्राम अकाउंटर से पंकज उधास की तस्वीर साधा की और दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि अर्पित किया। 

5379487