Logo
Security forces Big Action: जम्मू कश्मीर में शुक्रवार (25 अप्रैल) को बड़ा धमाका हुआ। पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आदिल हुसैन और आसिफ शेख के पर घर हुआ। धमाके में दोनों के घर तबाह हो गए।

Security forces Big Action: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना एक्शन में है। शुक्रवार (25 अप्रैल) को सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की। सुरक्षा जवानों ने पहलगाम हमले के आतंकी आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख के घर सर्च ऑपेरशन चलाया। ऑपरेशन के दौरान दोनों घरों में विस्फोटक सामान मिले। जवान तुरंत पीछे हटे और धमाका हो गया। धमाके में दोनों घर पूरी तरह से तबाह हो गए। आतंकी हमले के बाद से दोनों आतंकी फरार हैं। सुरक्षा बल उनकी तलाश कर रहे हैं।    

हमले के बाद से फरार हैं दोनों
पहलगाम की ​बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने बेकसूर 26 लोगों को गोलियों से भूनकर मार डाला था। हमले में आतंकी आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख भी शामिल था। दोनों आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं। दोनों पर पहलगाम हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद करने का आरोप है। हमले के बाद से दोनों फरार हैं।

जानिए कैसे हुआ धमाका
आतंकी आदिल हुसैन थोकर का घर अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गोरी इलाके में है। वहीं दूसरे आतंकी आसिफ शेख का घर दक्षिण कश्मीर के त्राल में घर है। सुरक्षा बल दोनों की तलाश में जुटे हैं। आसिफ शेख और आदिल ठोकेर के घर सर्च ऑपेरशन चल रहा था। सुरक्षा बलों को शुक्रवार को घरों में एक्सप्लोसिव मिले। जवान सेफ्टी के लिए पीछे हटे और इसी दौरान धमाका हो गया। धमाके में दोनों घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं।

पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग 
आदिल ने 2018 में अटारी-वाघा बॉर्डर से घुसकर पाकिस्तान की यात्रा की थी। पाकिस्तान में उसने टेरर कैम्प में ट्रेनिंग ली थी। पिछले साल जम्मू-कश्मीर लौटा था। आसिफ शेख कश्मीर का स्थानीय है। आसिफ लश्कर के लिए काम करता है। सर्च टीम ने बताया कि आतंकी के घर में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। दोनों लश्कर-ए-तैयबा के से जुड़े हैं।

तीन आतंकी ड्रोन में दिखे
पहलगाम में निहत्‍थे पर्यटकों को मौत के घाट उतारने वाले तीन आतंकवादियों का पता चल गया है। सेना ने तीनों आतंकियों को ड्रोन में देखा है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने  आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है। सुरक्षा बलों ने उधमपुर के बसंतगढ़ में सर्च ऑपरेशन तेजी से शुरू कर दिया है।

5379487