Logo
election banner
Mamata Banerjee Injured: अस्पताल के डायरेक्टर मणिमॉय बंद्योपाध्याय ने मेडिकल बुलेटिन में कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री को पीछे से धक्का दिया गया। जिसके कारण वह गिर गईं। फिलहाल, ममता बनर्जी के पास जेड प्लस सिक्योरिटी है। बावजूद इसके प्रोटोकॉल तोड़कर उनके पास तक कोई कैसे पहुंचा? 

Mamata Banerjee Injured: पश्चिम बंगाल की 69 वर्षीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार, 14 मार्च की शाम कोलकाता में कालीघाट स्थित अपने घर में गिरने से घायल हो गईं। इसके बाद उन्हें सरकारी SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां माथे और नाक पर 4 टांके लगाए गए। करीब डेढ़ घंटे के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। अब ममता बनर्जी के चोटिल होने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। 

अस्पताल के डायरेक्टर मणिमॉय बंद्योपाध्याय ने मेडिकल बुलेटिन में कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री को पीछे से धक्का दिया गया। जिसके कारण वह गिर गईं। फिलहाल, ममता बनर्जी के पास जेड प्लस सिक्योरिटी है। बावजूद इसके प्रोटोकॉल तोड़कर उनके पास तक कोई कैसे पहुंचा? 

डॉ. मणिमॉय बनर्जी ने मुख्यमंत्री ने गुरुवार शाम लगभग 7.30 बजे हमारे अस्पताल में सूचना दी कि वह अपने घर के आसपास के क्षेत्र में पीछे से किसी धक्का लगने के कारण गिर गई थीं। उन्हें माथे और नाक पर चोट लगी और काफी खून बह रहा था। 

कोलकाता पुलिस ने शुरू की जांच
माथे पर टांके लगने के बाद बाद ममता बनर्जी को उनके आवास पर ले जाया गया। उनके साथ भतीजे और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी भी थे। घटना को लेकर पुलिस एक्टिव हो गई है। कोलकाता पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार यानी आज पुलिस घर जाकर सीसीटीवी फुटेज चेक करेगी। 

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख
ममता बनर्जी के चोटिल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि मैं ममता दीदी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वहीं, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी ममता बनर्जी का हाल पूछा और घटना पर दुख जताया। बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अस्पताल पहुंचकर ममता से मुलाकात की थी। 

इनके अलावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर, लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, पीडीपी प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी घायल ममता बनर्जी की तस्वीरें देखकर दुख जताया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।

पहले भी कई बार ममता हुईं चोटिल
जनवरी 2024: 24 जनवरी को ममता बनर्जी सड़क के रास्ते बर्धमान से कोलकाता आ रही थीं। बारिश के कारण रास्ते में विजिबिलिटी कम थी। कार में अचानक ब्रेक लगने के कारण ममता का सिर टकरा गया था। जिससे उन्हें हल्की चोट लगी थी। 

जून, 2023: पिछले साल ममता बनर्जी को पैर में चोट लग गई थी। जब उनके हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के बाद सिलीगुड़ी के पास सेवोके एयरबेस पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। उनके बाएं पैर के घुटने में और कूल्हे में चोटें आईं थी।

सितंबर, 2023: स्पेन में यात्रा के दौरान उनके बाएं पैर में एक और चोट लग गई थी। मुख्यमंत्री ने बाद में घोषणा की कि उनके घायल पैर में संक्रमण हो गया है। 

जनवरी, 2021: तारीख 10 मार्च थी। विधानसभा चुनाव चल रहे थे। ममता बनर्जी नंदीग्राम में नामांकन दाखिल करने के दौरान घायल हुई थीं। पैर में चोट लगी थी। डॉक्टरों ने प्लास्टर चढ़ाया था। इसके बाद उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार किया था। 

मनीष कश्यप ने चुनाव के वक्त चोट पर उठाया सवाल
ममता बनर्जी को फिर से चोट लग गया है। वह भी चुनाव से पहले। इसे संजोग कहेंगे या प्रयोग? जब भी चुनाव आता है, उन्हें चोट लग जाता है। कभी पंचायत चुनाव से पहले तो कभी विधानसभा चुनाव के दौरान। अब लोकसभा चुनाव से पहले चोट लगी है। उन्हें अस्पताल में लिटाया गया है। कंबल भी ओढ़ाया गया है। ड्रेसिंग नहीं की गई है। लेकिन फोटो जरूर खींच ली गई है। किसी की चोट का मजाक नहीं उड़ाना नहीं चाहिए। लेकिन कहीं न कहीं चुनाव से पहले चोट का प्रैक्टिकल किया जा रहा है।

5379487